{"_id":"5b86ca2642c7924650409ce9","slug":"41535560230-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर राफेल डील का खुलासा करना देशद्रोह है तो पहले यह केस अंबानी पर दर्ज किया जाना चाहिए- शेरगिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर राफेल डील का खुलासा करना देशद्रोह है तो पहले यह केस अंबानी पर दर्ज किया जाना चाहिए- शेरगिल
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मोदी सरकार ने किया सबसे बड़ा घोटाला’
राफेल डील का खुलासा करना देशद्रोह तो पहले यह केस अंबानी पर दर्ज हो: शेरगिल
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रवक्ता जयवीर सिंह शेरगिल का कहना है कि राफेल डील अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। इसमें कोई गड़बड़ी नहीं है तो डील को सामने लाने से भाजपा क्यों कतरा रही है। प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री कह रहे हैं की इस डील का खुलासा करना देशद्रोह है तो सबसे पहले अनिल अंबानी पर राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए।
राफेल डील का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। मामले में अंबानी ने कई कांग्रेसी नेताओं को नोटिस भेजा है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेसी नेता अब देश के हर शहर में इस मामले को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल और पवन खेड़ा जालंधर पहुंचे और राफेल डील को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।
राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल और पवन खेड़ा ने राफेल एयरक्राफ्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि 526 करोड़ का एयरक्राफ्ट 1670 करोड़ में खरीदने का इकरार किया गया है, जिसमें करोड़ों, अरबों का घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान राफेल 526 करोड़ प्रति एयरक्राफ्ट की डील हुई थी। इस डील में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की जगह रिलायंस डिफेंस लिमिटेड को यह टेक्नोलॉजी दी जाएगी। शेरगिल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में आईएनएस विक्रांत, सुखोई, मिराज समेत अन्य रक्षा उपकरण के लिए टेंडर हुआ था और सब कुछ पारदर्शिता से किया गया।