{"_id":"5a9ec0384f1c1b05738bae1c","slug":"41520353336-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने किए वादों में उलझे कैप्टन अमरिंदर : बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने किए वादों में उलझे कैप्टन अमरिंदर : बादल
Updated Tue, 06 Mar 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने वादों में उलझ गए कैप्टन: बादल
पूर्व मुख्यमंत्री बादल पहुंचे सेतिया परिवार से सांत्वना जताने
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार बनने से पहले चुनाव में दौरान कहा करते थे कि पंजाब को विकास में अग्रणी बनाया जाएगा, वहीं जब से पंजाब में कांग्रेस की सरकार आई है सूबे का हर वर्ग इस सरकार से दुखी है। किसी तरह का विकास होना तो दूर बल्कि किसानों की आत्महत्याएं बढ़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह बातें मंगलवार को मुक्तसर में प्रेसवार्ता दौरान कही।
वह यहां सेतिया इंडस्ट्री के एमडी अजय सेतिया व अनिल सेतिया की माता कृष्णा देवी सेतिया के निधन पर परिवार के साथ सांत्वना जाहिर करने पहुंचे थे। आटा-दाल स्कीम का लाभ लेने वाले जगह-जगह पर रोष प्रदर्शन कर रहे है। गरीबों के जहां राशन कार्ड काटे जा रहे हैं। वहीं ज्यादातर पेंशनधारकों को पेंशन भी नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि उन्हें तो अभी तक सरकार का कोई ऐसा काम दिखाई नहीं दिया जिसकी लोगों ने कोई प्रशंसा की हो। कैप्टन तो अपने ही किए हुए वादों में उलझ कर रह गए है। बादल ने कहा कि सेतिया परिवार का इलाके में बेहतरीन योगदान है। सेतिया इंडस्ट्री की बदौलत हजारों लोगों को रोजगार मिला है। इस अवसर पर विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी, बलराज सिंह भुल्लर, गुरदीप सिंह मड़मल्लू, सरुप सिंह नंदगढ़, जिला शिक्षा अधिकारी मलकीत सिंह खोसा, हीरा सिंह चढ़ेवान, काकू सीरवाली, सुखबीर सिंह, प्रीतइंद्र सिंह सम्मेवाली मौजूद थे।