{"_id":"5a8861504f1c1ba5268ba9fe","slug":"41518887248-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मरीज अस्पताल पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मरीज अस्पताल पहुंचे
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मरीज अस्पताल पहुंचे
-सेहत विभाग ने पीड़ित मरीजों के खून सैंपल भेजे चंडीगढ़
सतर्कता से बीमारी पर लगाया जा सकता है अंकुश : डॉ. गोराया,
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
जिले में स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मामले शनिवार को सामने आए। स्वाइन फ्लू के लक्षणों से पीड़ित दोनों मरीजों का सैंपल सेहत विभाग द्वारा लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट का विभाग इंतजार कर रही है। शहर के एक निजी अस्पताल ने स्वाइन फ्लू के लक्षणों वाले मरीजों की सूचना सेहत विभाग को दी थी। इसके बाद सिविल अस्पताल प्रशासन ने मेडिसिन विभाग के एमडी डॉ. गोराया को दोनों पीड़ितों का ब्लड सैंपल लेने के लिए भेजा। डॉ. गोराया ने बताया कि स्वाइन फ्लू लक्षणों से पीड़ित दोनों मरीजों के ब्लड सैंपल लेने के बाद सैंपलों को जांच के लिए चंडीगढ़ भेज दिया है। उन्होंने बताया कि उक्त मरीजों के परिजनों को एहतियातन सावधान रहने की सलाह उन्होंने दी है। उधर, सिविल अस्पताल फिरोजपुर के एसएमओ डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि यह दोनों संदिग्ध स्वाइन फ्लू पीड़ितों में जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर विभाग की टीम द्वारा उनके रिहायशी हिस्सों में लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करने के साथ ही चेकअप कर दवाएं दी जाएगी।