{"_id":"5a58e8664f1c1b62428b46ec","slug":"41515776102-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक इकाईयों को पांच रुपये यूनिट बिजली देने के प्रबंध मुकम्मल : राणा गुरजीत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक इकाईयों को पांच रुपये यूनिट बिजली देने के प्रबंध मुकम्मल : राणा गुरजीत सिंह
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
‘उद्योगों को 5 रुपये यूनिट बिजली की तैयारी पूरी’
बिजली मंत्री बोले, पावरकॉम 748 करोड़ रुपये वहन करने को तैयार
महेश कुमार
कपूरथला।
सूबे के बिजली व सिंचाई मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने शुक्रवार को कहा कि एक जनवरी से औद्योगिक इकाइयों को पांच रुपये यूनिट बिजली देने के लिए प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। पांच रुपये यूनिट के हिसाब से व्यापारियों को बिल आने शुरू हो जाएंगे। कैप्टन सरकार के आदेश पर पावरकाम 748 करोड़ रुपये वहन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अब इसके लिए किसी खास नोटिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी। बिजली मंत्री यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
मंत्री राणा ने कहा कि अब सूबे की औद्योगिक इकाइयों को प्रदेश से पलायन करनी जरूरत नहीं पड़ेगी। सस्ती बिजली मिलने से उद्यमी अब अपने व्यापार को और बढ़ा सकेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती अकाली-भाजपा सरकार की व्यापारी विरोधी नीतियों की वजह से व्यापारी दूसरे सूबों की ओर पलायन कर गए थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने अकाली-भाजपा की ओर से प्रदेश में बनए गए विभिन्न आयोगों को बोगस बताकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताना दुखद है, क्योंकि इन आयोगों से गठबंधन के 10 साल की कारगुजारी अब जनता के सामने आ रही हैं, इसलिए अकाली-भाजपा इस तरह के पैंतरे अपना रही है।
दो सप्ताह में हाईकोर्ट की ओर से किसान कर्जमाफी के लिए अपनाई जा रही नीति बताने के आदेेश के संदर्भ में राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि सरकार किसानों का कर्जा माफ करने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है, जहां तक कोर्ट में नीति को बताने की बात है, उसके लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ही योग्य कार्रवाई करेंगे। 1984 के केसों के लिए एसआईटी के गठन का मंत्री ने स्वागत करते हुए कहा कि उनका मानना है कि अगर एसआईटी को पूर्ण समय दिया जाए तो सच जरूर सामने आएगा और पीड़ितों को पूरा इंसाफ मिलेगा।