{"_id":"5991d00b4f1c1b08488b4625","slug":"41502728203-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयास करें तो हो सकती है भारत-पाक में दोस्ती : अय्यर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयास करें तो हो सकती है भारत-पाक में दोस्ती : अय्यर
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
प्रयास करें तो हो सकती है भारत-पाक में दोस्ती : अय्यर
बोले, बंदूक उठाने से ज्यादा आसान है बातचीत करना
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
पूर्व केंद्रीय मंत्री मनी शंकर अय्यर ने कहा कि दोनों देशों के विभाजन के समय सूबे को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इस वजह से पंजाब 130 से कम होकर सिर्फ 13 संसदीय क्षेत्र में आ गया है।
वे सोमवार को आजादी के उपलक्ष्य में देश भगत यादगार हाल में भारत-पाकिस्तान संबंध सुधारने के विषय पर आयोजित गोष्ठी के दौरान पहुंचे थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच दोस्ती संभव है, लेकिन इसके लिए प्रयास करने की जरूरत है। जब हम हिम्मत के साथ बंदूक उठाते हैं तो उससे भी आसान है आपस में बातचीत करना। ऐसे में दोनों देशों के जवान शहीद होने से बच जाएंगे। अय्यर ने कहा कि कोशिश की जाए तो दोनों देशों के बीच दोस्ती का माहौल बन सकता है।
इस दौरान इंटरनेशनल डेमोक्रेटिक प्लेटफार्म (आईडीपी) के सदस्य करनैल सिंह जखपल ने कहा कि भारत और पाकिस्तान में अच्छे संबंधी होना बेहद जरूरी है। इसलिए देश के लोगों को गलत भावनाएं भड़काने वाले लोगों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। इस दौरान पुडूचेरी के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर इकबाल सिंह, तख्त श्री दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी केवल सिंह, गुरचरण सिंह बोपाराए, युधवीर सिंह और लेखक गुरमीत सिंह पलाही भी शामिल थे।