फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4.5 crore fraud in Jalandhar from Delhi's transporter

दिल्ली के नामी ट्रांसपोर्टर से जालंधर में 4.5 करोड़ की ठगी, विश्व प्रसिद्ध कराटे स्कूल के मालिक के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 11 Jul 2020 06:03 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 11 Jul 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
4.5 crore fraud in Jalandhar from Delhi's transporter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

दिल्ली के नामी ट्रांसपोर्टर सुखविंदर सिंह बाजवा से 4.5 करोड़ की ठगी के आरोप में जालंधर के मॉडल टाउन में कराटे स्कूल के संचालक संजय शर्मा के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया गया है। कुख्यात संजय शर्मा कई पुलिस अधिकारियों का खासमखास है। मामला शुक्रवार रात को स्थानीय डिवीजन नंबर छह में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली के नामी लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्टर सुखविंदर सिंह बाजवा व उनके बेटे जस्सी बाजवा ने बताया कि उन्होंने जालंधर के माडल टाउन स्थित नामी संजय कराटे स्कूल वाली बिल्डिंग का सौदा किया था। सौदा संजय शर्मा से सात करोड़ में किया। उस पर बिल्डिंग पर बैंक कर्ज था। संजय शर्मा ने आश्वासन दिया था कि वह बैंक का कर्ज उतारकर सुखविंदर सिंह बाजवा के नाम पर रजिस्ट्री करवा देगा।
विज्ञापन


संजय शर्मा ने बैंक से कर्ज उतारने के लिए ट्रांसपोर्टर सुखविंदर सिंह बाजवा से धीरे धीरे कर 4.5 करोड़ रुपये ले लिये। सुखविंदर सिंह बाजवा व उनके बेटे जस्सी बाजवा ने बताया कि वह जालंधर आए तो पता चला कि उनके द्वारा अदा किये गए 4.5 करोड़ रुपये से संजय शर्मा ने एचडीबी फाइनांस बैंक का कर्जा नहीं उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सुखविंदर बाजवा का कहना है कि उन्होंने खुद बैंक से संपर्क किया और बैंक ने बताया कि दो करोड़ 40 लाख कर्ज बिल्डिंग पर है। सुखविंदर बाजवा का कहना है कि संजय शर्मा आनाकानी करने लगा। वह न पैसे लौटाने को तैयार था और न ही कर्ज उतारकर बिल्डिंग की रजिस्ट्री करवाने को। आखिरकार अहसास हुआ कि उनके साथ करोड़ों की ठगी कर ली गई है। इसके बाद संजय शर्मा कई नामवर व्यक्तियों का नाम लेकर धमकियां देने लगा तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर से की।

सात करोड़ में तय सौदे के बजाय मांगने लगा 12 करोड़
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने ठगी की जांच एसीपी हेडक्वार्टर विमलकांत को सौंपी। जांच के दौरान संजय शर्मा उनके समक्ष पेश हुआ लेकिन पैसे देने के लिए तैयार नहीं था और न ही रजिस्ट्री करवाने को। उल्टा वह कहने लगा कि अब उसकी बिल्डिंग की कीमत 12 करोड़ रुपये हो चुकी है। वह सात करोड़ में रजिस्ट्री नहीं करवाएगा।

 

एसीपी विमलकांत ने जांच के बाद संजय शर्मा के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश की। दिल्ली से खास तौर पर जालंधर आए सुखविंदर बाजवा ने बताया कि कमिश्नर के आदेश के बाद डिवीजन नंबर छह में संजय कराटे स्कूल के संचालक संजय शर्मा के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्जकर लिया है। बाजवा ने मांग की है कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed