{"_id":"613b505e8ebc3e31e62f9543","slug":"36-lakh-gpf-scam-case-registered-against-clerk-firozpur-news-pkl4262631110","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 लाख का जीपीएफ घोटाला, क्लर्क पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 लाख का जीपीएफ घोटाला, क्लर्क पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद (फिरोजपुर)। सहकारी सभा जलालाबाद के एक क्लर्क ने 35 लाख 81 हजार 912 रुपये का जीपीएफ घोटाला किया है। उक्त क्लर्क ने फर्जी आईडी बनाकर किसी और मुलाजिमों का जीपीएफ फंड अपने खाते में डलवा लिया। इस घोटाले को सहायक रजिस्ट्रार (एआर) राजन गुरबख्श लाल ने पकड़ा है। उधर, थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार को एआर की शिकायत पर क्लर्क के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
एआर राजन गुरबख्श लाल ने बताया कि वह गिदड़बाहा में सहायक रजिस्ट्रार नियुक्त हैं और सहकारी सभा जलालाबाद का एडिशनल चार्ज उनके पास है। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों की चेकिंग के दौरान पता चला कि सहकारी सभा जलालाबाद में तैनात क्लर्क रमनप्रीत सिंह वासी गांधीनगर जलालाबाद ने दो सेवानिवृत्त मुलाजिमों के जीपीएफ और कुछ बिलों में गबन किया है। क्लर्क ने जलालाबाद से सीनियर सहायक पद से सेवानिवृत्त सुरेश कुमार के जीपीएफ में 31 लाख रुपये की हेराफेरी की है। यही नहीं सुरेश की दो तनख्वाह (58000-58000) भी क्लर्क ने अपने खाते में डलवाई है। यह सारा पैसा एक फर्जी आईडी बनाकर क्लर्क ने अपने खाते में ट्रांसफर किया है। इसी तरह क्लर्क ने जलालाबाद से सेवानिवृत्त हुए मुलाजिम सतनाम सिंह के खाते में से तीन लाख 51 हजार रुपये की हेराफेरी की है। कुल मिलकर क्लर्क रमनप्रीत ने 35 लाख 81 हजार 912 रुपये का घोटाला किया है।
उधर, उक्त मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई मुख्तयार सिंह ने बताया कि थाना सिटी पुलिस ने एआर राजन गुरबख्श लाल की शिकायत पर आरोपी क्लर्क रमनप्रीत के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है, आरोपी फरार है। आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।