{"_id":"5ccdbedcbdec22078a1fb5d7","slug":"31556987612-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा वड़िंग की कोलियांवाली बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा वड़िंग की कोलियांवाली बैठक में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबी/मलोट (मुक्तसर)। बठिंडा से कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की शनिवार को कोलियांवाली में आयोजित बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। हंगामा मचने का कारण एक व्यक्ति की ओर से राजा वड़िंग से गुटका साहिब की बेअदबी संबंधी सवाल पूछना बताते हैं।
हुआ ये कि जब राजा वड़िंग शिअद के खिलाफ श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को लेकर भाषणबाजी कर रहे थे तो गुरजीत सिंह ने राजा वड़िंग से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से गुटका साहिब की सौगंध खाकर बेअदबी करने बारे पूछ लिया। उसने पूछ लिया कि क्या कांग्रेस ने गुटका साहिब की सौगंध खाकर बेअदबी नहीं की है। इस सवाल पर बवाल मच गया। गुरजीत ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस पर भड़के राजा वड़िंग के समर्थकों ने उसके साथ हाथापाई की, जिससे उसकी पगड़ी भी उतर गई।
गुरजीत ने थाना कबरवाला में इस संबंधी शिकायत दी है। जिसकी जांच चल रही है।
उधर, एसआई गुरपाल सिंह ने कहा कि मामला उनके पास पहुंचा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जबकि राजा वड़िंग ने इस मामले में पलटवार करते हुए गुरजीत को शिरोमणि कमेटी का कर्मचारी बताया। उन्होंने कहा कि वे एसजीपीसी के एग्जिकेटिव सदस्य जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली के गांव का होने के कारण उनके कहने पर बवाल मचाने आया था। उन्होंने गुरजीत की पगड़ी उतारने को बेबुनियाद बताया। गौरतलब है कि गुरजीत सिंह तलवंडी साबो में धर्म विषय का प्रोफेसर है और गांव कोलियांवाली का निवासी है।