{"_id":"5cc32f11bdec22142e74c744","slug":"31556295441-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार मान ही गए सांपला, कहा पार्टी का आदेश शिरोधार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार मान ही गए सांपला, कहा पार्टी का आदेश शिरोधार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार मान ही गए सांपला
होशियारपुर। भाजपा प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक, सोमप्रकाश और तरुण चुघ शुक्रवार की देर शाम विजय सांपला से मिलने पहुंचे ।
मुलाकात के दौरान सांपला ने कहा उनके लिए पार्टी ही सर्वोपरि है। सांपला ने कहा कि एक गरीब अनुसूचित परिवार को भारतीय जनता पार्टी ने बहुत मान सम्मान दिया है। गांव की सरपंची से लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की पंचायत पार्लियामेंट में एक गरीब प्लंबर का पहुंचना केवल भाजपा की नीतियों से ही संभव हो सका।
होशियारपुर से टिकट कटने के चलते उनकी नाराजगी दूर करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु भी पहुंचे थे। सांपला ने कहा कि मुझे मेरी टिकट कटने का दुख नहीं है, दुख इस बात का है कि सूबे के कुछ स्वार्थी नेताओं ने अपने स्वार्थ के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देश की मुहिम मिशन मोदी दोबारा में बाधा डालने की कोशिश की है।