फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   छात्रा किरणदीप कौर पंजाब में 20वें स्थान पर

छात्रा किरणदीप कौर पंजाब में 20वें स्थान पर

Tue, 08 May 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
छात्रा किरणदीप कौर पंजाब में 20वें स्थान पर
किरणदीप कौर 12वीं के कामर्स ग्रुप 20वें स्थान पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के कामर्स ग्रुप के नतीजों में सरकारी कन्या स्कूल की तीन छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान दर्ज किया है।
प्रिंसिपल चन्द्रकांता खेड़ा ने बताया कि छात्रा किरणदीप कौर पुत्री बगीचा सिह ने 95.11 प्रतिशत अंक हासिल करके जिले में प्रथम व पंजाब में 20 वां स्थान हासिल किया है। अमनदीप कौर पुत्री गुरविंदर सिह निवासी गांव सुखेरा बोदला ने 93.78 प्रतिशत अंक हासिल करके जिले में दूसरा व पंजाब में 20 वां स्थान हासिल किया है। छात्रा मुस्कान पुत्री चंद्र छाबड़ा ने कामर्स ग्रुप में ही जिला भर में दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रिंसिपल चन्द्रकांता खेड़ा, लेक्चरार पवन कामरा, कमलेश रानी, अवतार सिह, कंचन बाला, रंजना लूना, रंजीव कुमार ने छात्राओं का मुंह मीठा कराया।

छात्रा किरणदीप कौर ने बताया कि उसके पिता सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत है तथा वह आईपीएस बनकर जनता की सेवा करना चाहती है। छात्रा अमनदीप कौर ने बताया कि वह सीए बनना चाहती है। मुस्कान के पिता ने बताया कि वह सीए की तैयारी के लिए चंडीगढ़ गई हुई है। लेक्चरार पवन कामरा ने बताया कि स्कूल में कामर्स ग्रुप के लिए कुल 31 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 12 छात्राओं ने 90 व 17 छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। 30 बच्चों के 70 फीसदी से अधिक अंक आए और नतीजा शत प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed