{"_id":"5aec90494f1c1bea118b527b","slug":"31525452873-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कोर्स की 216 सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कोर्स की 216 सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग
Updated Fri, 04 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कोर्स की 216 सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग 8 से
फरीदकोट। मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया (एमसीआई) ने सूबे के 7 मेडिकल कॉलेजों में खाली ऑल इंडिया कोटे की 85 पीजी कोर्स की सीटों को स्टेट कोटे में तब्दील कर दिया है। राज्य सरकार को यह सीटें भरने की इजाजत दे दी है। सरकार की हिदायतों पर बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी ने इन 85 सीटों समेत स्टेट कोटे की पहले से खाली 131 को भरने के लिए 8 से 10 मई तक दूसरे चरण की काउंसलिंग करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इस साल सुप्रीम कोर्ट की हिदायतों के मुताबिक पंजाब सरकार ने बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी को राज्य के सभी 7 मेडिकल और 11 डेंटल कॉलेजों में पीजी कोर्स की करीब 760 सीटों भरने के लिए अधिकृत किया था। इन 760 सीटों में से एमडी व एमएस की 594, पीजी डिप्लोमा की 55 और एमडीएस (डेंटल) की 111 सीटें शामिल थी। मेडिकल के पीजी कोर्स की 594 सीटों में 186 सीटें आल इंडिया कोटे की थी, जिनमें से 85 सीटें खाली रह गई थी।