{"_id":"5aa0168c4f1c1b2d068ba3d5","slug":"31520440972-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोदर व सुल्तानपुर लोधी डाकघर के दो कर्मचारी टर्मिनेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोदर व सुल्तानपुर लोधी डाकघर के दो कर्मचारी टर्मिनेट
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक विभाग के दो मुलाजिम बर्खास्त
ढाई-तीन साल से पोस्टल असिस्टेंट के तौर पर थे तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
डाक विभाग ने नकोदर व सुल्तानपुर लोधी डाकघरों के दो कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी हैं। बर्खास्तगी का अभी तक कोई ठोस कारण पता नहीं चल सका हैं। वहीं विभागीय अधिकारियों ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।
डाकघर सुल्तानपुर लोधी में पोस्टल असिस्टेंट (पीए) मनजीत कौर और डाकघर नकोदर में तैनात पोस्टल असिस्टेंट जसकरण सिंह की सेवाएं तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी गई हैं। दोनों कर्मी करीब ढाई-तीन साल से दोनों डाकघरों में पीए के पद पर कार्यरत थे। इन कर्मियों की बर्खास्तगी से सबडिवीजन के डाकघरों में तैनात कर्मियों में हड़कंप मच गया है।
उल्लेखनीय है कि सबडिवीजन कपूरथला से संबंधित डाकघर आए दिन किसी न किसी मामले को लेकर चर्चा में रहते हैं। अमृत बाजार डाकघर और नकोदर डाकघर में करोड़ों रुपये के घपले, कर्मचारियों की मनमानियों और उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार की घटनाएं पिछले लंबे समय से चर्चा में रही हैं।
विज्ञापन
मुख्य डाकघर के सुपरिंटेंडेंट दिलबाग सिंह सूरी ने दोनों कर्मचारियों के टर्मिनेट करने की पुष्टि की है। उन्होंने बस इतना ही बताया कि विभागीय कारणों के चलते यह कदम उठाया गया है। इससे ज्यादा कुछ भी बताने से उन्होंने साफ इंकार कर दिया। पोस्टमास्टर जनरल प्रदीप लाल ने मामला संज्ञान में न होने की बात कहते हुए जानकारी हासिल करने के बाद कुछ बताने की बात कही।