फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   नए साल से धुंध की चादर में लिपटा शहर

नए साल से धुंध की चादर में लिपटा शहर

Wed, 03 Jan 2018 11:22 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
नए साल से धुंध की चादर में लिपटा शहर
अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने को विवश लोग
विज्ञापन

कपूरथला।
नए साल के आगमन के साथ ही पूरा शहर धुंध की चादर में लिपटा है। सुबह से ही घने कोहरे के बीच सूर्य देवता की लुकाछिपी दिख रही है। लेकिन ठंड के आगे उनकी किरणें राहत नहीं पहुंचा पा रही हैं। धुंध अधिक होने के कारण पूरा दिन वाहन चालक पीली लाइटों के सहारे कछुआ चाल आगे बढ़ते नजर आए। कामकाज व स्कूल-कालेज जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों व जैकेटों का सहारा ले रहे हैं, वहीं जो लोग छुट्टी पर थे, वह घरों में ही दुबके रहे। दूसरी ओर दुकानदार व दफ्तरों में कामकाज करने वाले हीटरों के सहारे बैठ कर समय व्यक्ति करते नजर आए। तो कुछ लोग सड़क के किनारों के पास अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश में जुुटे देखे गए। धुंध का असर सड़की मार्ग के साथ साथ रेल सेवाओं पर भी देखने को मिला। बसें वे रेल गाड़ियों अपने निर्धारित समय से काफी लेट चल रही थी। इस कारण रेलगाड़ियों व बसों में प्रतिदिन सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

धुंध के कारण रेलगाड़ी व बसें लेट आने के कारण दूर दूराज क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों की आगे वाली गाड़ी भी छूट गई। गाड़ी लेट होने के कारण नौकरीपेशा लोग व स्कूलों, कॉलेजों के विद्यार्थी देरी से पहुंचे। मंगलवार को सुबह के समय गहरी धुंध पड़ने से कपूरथला रेलवे स्टेशन पर फिरोजपुर से जालंधर/होशियारपुर जाने व जालंधर से फिरोजपुर जाने वाली गाड़ियां अपने तय समय से काफी लेट पहुंची। स्टेशन मास्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि फिरोजपुर से जालंधर जाने वाली डीएमयू 74932 रेलगाड़ी का कपूरथला स्टेशन पर पहुंचने का समय 5.20 बजे था। जोकि धुंध अधिक होने के कारण 6:20 पर पहुंची। फिरोजपुर से जालंधर जाने वाला डीएमयू 74934 रेलगाड़ी का कपूरथला पहुंचने का समय 7.45 है, वह 9.23 बजे पहुंची। फिरोजपुर से होशियारपुर जाने वाली रेल गाड़ी 54644, जो कि कपूरथला स्टेशन पर 8.50 बजे की बजाय 11.10 बजे पहुंची। जालंधर से फिरोजपुर जाने वाली 54643 गाड़ी 3.20 बजे की बजाय 4.56 बजे पहुंची। इसी प्रकार 9223 गाड़ी, जिसका कि 12.15 का समय होने के बावजूद वह स्टेशन पर 1.56 बजे पहुंची। वहीं 9224 गाड़ी, जिसका समय 1:50 है, लेकिन यह गाड़ी 5:50 बजे स्टेशन पहुंची। उधर, 36 डाउन गाड़ी, जिसका समय 3:50 है, वो 5:50 पर स्टेशन पहुंची। दो से तीन घंटे तक गाड़ियां लेट होने के कारण अपनी मंजिल की ओर जाने वाले यात्रियों को स्टेशन पर ठंड में बैठकर गाड़ियों का इंतजार करना पड़ा। इससे यात्रियों को काफी दिखत हुई। यहीं हाल बस स्टैंड पर देखने को मिला। लगभग सभी रूट की अपने निर्धारित समय से 20-30 मिनट लेट आ-जा रही थी। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में भी धुंध व शीत लहरों का प्रकोप जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed