{"_id":"5ce18cc7bdec22072f0a030b","slug":"21558285511-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता ने लगाए जाली वोटिंग के गम्भीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता ने लगाए जाली वोटिंग के गम्भीर आरोप
विज्ञापन
मतदाता ने लगाए फर्जी वोटिंग के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। लाडोवाली रोड पर बने बूथ 63 पर मतदान करनेआए पीएनटी कॉलोनी निवासी रमेश चोपड़ा ने प्रिसाइडिंग अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी वोट कोई जाली डाल गया, लेकिन जब असली वोटर मतदान को गया तो अधिकारियों ने आनाकानी की। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनकी वोट तो डलवाई गई लेकिन कहीं भी उनके हस्ताक्षर नहीं करवाए गए। उनसे खानापूर्ति के लिए वोटिंग मशीन का बटन तो दबवाया गया, लेकिन मशीन पर कुछ डिस्प्ले नही हुआ व न ही कोई बीप की आवाज आई। उन्होंने कहा कि उनकी वोट जाली डाल दी गई लेकिन अधिकारियों ने उनकी कोई मदद नहीं की। उन्होंने चुनाव कमीशन से अपील की है कि इस बात की जांच करवाई जाए कि उनकी वोट कौन डाल गया व किसे डाली गई है।