फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सुक्खा काहलवां हत्याकांड के आरोपी आठ गैंगस्टर से बरी

सुक्खा काहलवां हत्याकांड के आरोपी आठ गैंगस्टर से बरी

Tue, 26 Feb 2019 09:34 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 26 Feb 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
सुक्खा काहलवां हत्याकांड के आरोपी आठ गैंगस्टर से बरी
सुक्खा काहलवां हत्याकांड के आरोपी आठ गैंगस्टर से बरी
विज्ञापन

गवाहों के मुकुरने के चलते सुबुतों के अभाव में सुनाया फैसला
कुल 12 आरोपियों में से गौंडर व लाहौरिया की हो चुकी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। गैंगस्टर सुक्खा काहलवां हत्याकांड के आठ आरोपी गवाहों के मुकरने के चलते सबूतों के अभाव में बरी हो गए हैं। कुल 12 आरोपियों से गैंगस्टर विक्की गौंडर व प्रेमा लाहौरिया की मौत हो चुकी है। दो आरोपी जयपाल व संदीप पहलवान भगोड़े चल रहे हैं।

अतिरिक्त सेशन जज मुनीष अरोड़ा की अदालत में मंगलवार की दोपहर पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सुक्खा काहलवां हत्याकांड के पांच आरोपियों तीर्थ ढिलवां, गुरजीत सिंह उर्फ सोनू बाबा, रणदीप सिंह उर्फ घुग्गी, पवित्र सिंह उर्फ फोगा, कर्मजीत सिंह उर्फ साबा को माडर्न जेल कपूरथला, रमनदीप सिंह उर्फ रम्मी को रोपड जेल, गुरप्रीत सिंह सेेेेंखों को नाभा जेल और कुलप्रीत देओल उर्फ नीटा को संगरूर जेल से कपूरथला में पेशी के लिए लाया गया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद आठों आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। जिन पुलिस कर्मियों की आंखों से सामने 2014 में जालंधर-फगवाडा जीटी रोड पर सरेआम फायरिंग कर सुक्खा काहलवां को मौत के घाट उतारा गया था, वह पुलिस कर्मी अदालत में अपनी बयान से मुकर गए । जिससे केस काफी कमजोर हो गया। पुलिस इस मामले में कोई अहम गवाह अदालत में पेश नहीं कर पाई। यहां तक कि सुक्खा काहलवां के अमेरिका निवासी पिता को भी पुलिस ने कई बार संदेश देकर अदालत में गवाही के लिए बुलाया, लेकिन वह किसी कारणवश अदालत में पेश नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed