फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   भाजपाईयों ने फूंका कैप्टन सरकार का पुतला

भाजपाईयों ने फूंका कैप्टन सरकार का पुतला

Mon, 08 Oct 2018 10:30 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
भाजपाईयों ने फूंका कैप्टन सरकार का पुतला
भाजपाइयों ने फूंका कैप्टन सरकार का पुतला
विज्ञापन

स्वच्छता का रखा ध्यान, जले पुतले के अवशेषों पर लगाया झाड़ू
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। जिला भाजपा जालंधर की ओर से सोमवार को पटेल चौक में गहरी नींद में सोई पंजाब सरकार को जगाने के लिए कैप्टन सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। भाजपाइयों के अनुसार केंद्र सरकार ने पेट्रोल की कीमतों मे 2.50 रुपए कमी की परंतु पंजाब सरकार ने आपने हिस्से के 2.50 रुपये कम नहीं किए, जबकि देश में 18 राज्यों ने अपने हिस्से के 2.50 रुपये कम कर पेट्रोल के भाव को 5 रुपये तक कम कर लोगों को राहत दी है। पंजाब सरकार प्रदेश की जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही हैं। राज्य सरकार की गलत नीतियों के विरोध स्वरूप भाजपा ने यह पुतला फूंक प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष रमन पब्बी ने रोष प्रदर्शन व कैप्टन सरकार का पुतला फूंकने के बाद स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखा, जले हुए पुतले के अवशेषों को इकट्ठा किया और वहां झाड़ू लगाकर स्वाह को भी एक और करवा दिया।

इस मौके पर पूर्व विधायक केडी भंडारी, जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा, वरिष्ठ नेता किशन लाल ढल्ल, पार्षद सुशील शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश सचिव हनी कंबोज, परवीन हांडा, अशोक सरीन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष विज, अमित भाटिया, अरुण बजाज, सुभाष सूद, विनीत शर्मा, चंदन भनोट, नीरज शर्मा, राजेश जैन, सुखराज कौर, अजय जोशी, दविंद्र कालिया, अश्विनी गोल्डी, पल्लवी वर्मा समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed