{"_id":"5c6841f1bdec222bf4529290","slug":"201550336497-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दुनिया से नहीं कटेगा ‘मिनी श्रीलंका’, 13 करोड़ से स्थायी पुल का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दुनिया से नहीं कटेगा ‘मिनी श्रीलंका’, 13 करोड़ से स्थायी पुल का निर्माण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 करोड़ से स्थायी पुल का निर्माण शुरू
आजादी के बाद कपूरथला-तरनतारन के 30 गांवों का रास्ता सुगम हुआ : चीमा
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)। आजादी के 70 साल बाद सूबे के कपूरथला-तरनतारन के मंड एरिया के 30 गांव अब आजादी महसूस कर रहे हैं। दस हजार की आबादी वाले ‘मिनी श्रीलंका’ कहे जाने वाले 30 गांवों को बरसातों में चार माह के लिए दुनिया से कटना नहीं पड़ेगा। हर साल पलटून पुल हटने की दिक्कत अब दूर हो जाएगी। इस 13 करोड़ की लागत से बनने वाले 800 मीटर लंबे स्थायी पुल के निर्माण कार्य का शुभारंभ सुल्तानपुर लोधी के विधायक नवतेज सिंह चीमा ने किया।
सुल्तानपुर लोधी के मंड एरिया के टापूनुमा गांव सांगरा में आयोजित समारोह में विधायक चीमा ने कहा कि यह पुल नौ महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। इस पुल से दोनों जिलों के लोग दुनिया से जुड़ेंगे। पुल से गांव मंड बाऊपुर के गुरुद्वारा साहिब तक कंक्रीट की सड़क बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव करमूवाला पुल भी जरूर बनाया जाएगा। इस पुल को माझे से जोड़ने पर विचार किया जा रहा है। इस मौके पर बीडीपीओ प्रगट सिंह सिद्धू, नगर काउंसिल प्रधान विनोद कुमार गुप्ता, एसडीओ बलबीर सिंह, जेई संतोख सिंह, ठेकेदार सरबजीत सिंह, विवेक, प्रदेश सचिव परविंदर सिंह पप्पा और दीपक धीर राजू, जिला परिषद मैंबर आसा सिंह विर्क, रविंदर रवि, परमजीत सिंह बाऊपुर आदि मौजूद थे।