फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मौसम खराब के चलते अभी तक शुरू नहीं हुई अमरनाथ यात्रा

मौसम खराब के चलते अभी तक शुरू नहीं हुई अमरनाथ यात्रा

Fri, 29 Jun 2018 10:25 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
मौसम खराब के चलते अभी तक शुरू नहीं हुई अमरनाथ यात्रा
सभी केंद्र, नोएडा
विज्ञापन

10 से 15 हजार पहले ही पहुंचे हुए थे जो श्रीनगर में थे, ये भक्त पूरे देश के हैं
बालटाल से ही लोग यात्रा शुरू करते हैं क्योंकि यहां से यात्रा नजदीक पड़ी है।


बालटाल में फंसे लगभग 22 हजार शिवभक्त
मौसम खराब के चलते अभी तक शुरू नहीं हुई अमरनाथ यात्रा
बालटाल में फंसे लगभग 22 हजार शिवभक्त
पवित्र गुफा को जाने वाले रास्ते में कई जगहों पर रास्ते ब्लॉक
बालटाल में बारिश के कारण कई जगहों पर गिर रहे पत्थर
पवित्र गुफा में गर्वनर द्वारा पूजा अर्चना के बाद मौसम हुआ खराब, नहीं शुरू हुई यात्रा: प्रधान
अनिल कुमार
फिरोजपुर। मौसम खराब होने के कारण श्री अमरनाथ यात्रा शुरू नहीं हो पाई है और यात्री बालटाल और पहलगाम के भंडारों में फंसे हुए हैं। शुक्रवार को बालटाल में लगभग भारी बारिश के चलते पवित्र गुफा को जाने वाला रास्ता कई जगहों से डेमेज हो चुका है। बालटाल में भी कई जगहों पर बारिश के कारण पत्थर गिर रहे हैं। फंसे यात्रियों में 22 हजार शिवभक्त हैं। इनमें वो भक्त भी हैं जो अधिकारिक रूप से यात्रा शुरू होने से पहले से श्रीनगर में पहुंच चुके थे। बालटाल बेस कैंप है, जहां से यात्रा सिर्फ 14 किमी पड़ती है। इसलिए अधिकतर लोग यहीं से यात्रा करना पसंद करते हैं।

पंजतरणी से श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन (एसएबीएलओ) के प्रधान विजय ठाकुर ने बताया कि इस बार श्राइन बोर्ड ने पहलगाम और बालटाल से पवित्र गुफा तक जाने वाले रास्तों पर काफी सुधार किया है। ठाकुर ने कहा कि इस यात्रा के दौरान इतनी सुरक्षा व्यवस्था है, जो उन्होंने पहली बार देखी है। अमरनाथ यात्रा पर आने वाले हर शिवभक्त की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। 28 जून को गवर्नर ने 11 बजे पूजा अर्चना की थी, लेकिन उसके बाद से ही मौसम बिगड़ गया और बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसीलिए यात्रा शुरू नहीं की गई है। बारिश के कारण रास्तों में कीचड़ बहुत है। शुक्रवार को बालटाल में लगभग 22 हजार यात्रियों को रोका गया है। मौसम ठीक होने के बाद ही यात्रियों को पवित्र गुफा के लिए छोड़ा जाएगा। ठाकुर ने कहा कि यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए तैनात अधिकारियों के साथ आर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई है। भंडारे वालों को कड़ी सुरक्षा दी है, कहीं भी भंडारे वाले जाते हैं उनके साथ सुरक्षाकर्मी होते हैं। ठाकुर ने कहा कि पहलगाम के रास्ते चंदनवाड़ी, पिसू टाप, शेशनाग व पंजतरणी में जितने भी भंडारे लगे हैं सभी के साथ बैठक कर उनकी मुश्किलें सुनी है। मौसम खराब होने के कारण बालटाल में कई जगहों पर पत्थर गिर रहे हैं। बारिश के कारण पवित्र गुफा की तरफ जाने वाले कई रास्ते डैमेज हो चुके हैं, जिन्हें ठीक किया जा रहा है। ठाकुर ने कहा कि इस बार यात्रियों को जम्मू-कश्मीर में कोई खतरा नहीं है। इस बार यात्रा में अधिक शिवभक्त पवित्र गुफा के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed