{"_id":"5b33c2694f1c1b603c8b5c5b","slug":"201530118761-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर राजा व अफसरशाही में ठनी, अफसरशाही हाऊस में क्लास लगाने से नराज, मेयर ने भी दे डाली चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर राजा व अफसरशाही में ठनी, अफसरशाही हाऊस में क्लास लगाने से नराज, मेयर ने भी दे डाली चेतावनी
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
मेयर और अफसरशाही में ठनी
अफसरशाही हाउस में क्लास लगाने से नाराज, मेयर ने भी दे डाली चेतावनी
सोमवार को हाउस की बैठक में कांग्रेसी पार्षदों ने निकाली थी अधिकारियों पर भड़ास
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। जालंधर में मेयर जगदीश राज राजा व अफसरशाही में ठन गई है। जहां ब्यूरोक्रेसी इस बात पर नाराज है कि सोमवार को हाउस की बैठक में उनकी क्लास सभी पार्षदों के सामने क्यों लगाई गई। वहीं मेयर जगदीश राजा ने कहा कि सभी चयनित पार्षद जनता के प्रति जवाबदेह हैं। फिलहाल जहां अधिकारियों ने निगम के अस्थायी कमिश्नर विशेष सरंगल से मिलकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है, वहीं मेयर ने भी कांग्रेसी पार्षदों को लामबंद करना शुरू कर दिया है।
सोमवार को हुई जनरल हाउस की बैठक में पार्षदों के सवालों के अफसरों को मौके पर ही जवाब देने पड़े। कुछ मामलों में मेयर और पार्षदों द्वारा अफसरों को हाउस में ही फटकार लगाई गई। इससे मंगलवार को अफसरों में खासी नाराजगी दिखी। विभिन्न ब्रांचों के अफसरों ने दोपहर साढ़े तीन बजे मामले में चाय पर चर्चा का फैसला किया और एक गुप्त बैठक की। अधिकारियों ने तर्क दिया कि नगर निगम एक्ट में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि अफसरों को हाउस की बैठक में मौजूद रहने के लिए बाध्य किया जाए। अधिकारियों ने रणनीति बनाई कि अगली हाउस की बैठक में मौजूद रहने से अफसर इनकार कर देंगे और इस संबंध में सभी ब्रांचों के अध्यक्षों की ओर से कमिश्नर नगर निगम को लिखित ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
वहीं जालंधर के मेयर जगदीश राजा ने करारा जवाब दिया है। मेयर ने कहा है कि अफसरों और मुलाजिमों के किसी भी दबाव में नहीं आएंगे, अफसर और मुलाजिम वेतन लेते हैं, तो उन्हें जवाबदेह होना पड़ेगा। शहर में कई जगहों पर गंदा पानी आ रहा है, सीवरेज की सफाई नहीं हो रही है, स्ट्रीट लाइट बंद हैं। अधिकारी इसके प्रति जवाबदेह हैं। जनता ने पार्षदों को चयनित किया है, वह उनसे सवाल करेगी ही। अकेले पार्षद ही जनता के प्रति जवाबदेह क्यों बने, अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। मेयर ने कहा कि हालात यह हैं कि अफसर अपनी जवाबदेही से भाग रहे हैं, जिससे शहर में आए दिन दिक्कत खड़ी हो रही है।