{"_id":"5a9ec6e94f1c1b75718b58a2","slug":"201520355049-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल कोच फैक्टरी की सुरक्षा सूबे में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल कोच फैक्टरी की सुरक्षा सूबे में अव्वल
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल कोच फैक्टरी को स्टेट सेफ्टी प्रथम पुरस्कार
कपूरथला। रेल कोच फैक्टरी को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर पंजाब श्रम विभाग की ओर से साल-2017 का पंजाब स्टेट सेफ्टी प्रथम पुरस्कार दिया गया। यह श्रम विभाग के सूबा प्रधान सचिव संजय कुमार और श्रम कमिश्नर व निदेशक फैक्ट्रीज पंजाब तजिंदर सिंह धारीवाल की मौजूदगी में चंडीगढ़ में प्रदान किया गया।
आरसीएफ को यह पुरस्कार पहली बार प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार आरसीएफ के चीफ वर्कशॉप इंजीनियर/फर्नीशिंग एसएस कलसी और मुख्यसरक्षा निरीक्षण अधिकारी आरसीएफ मनोज मेहता ने प्राप्त किया गया। रेल कोच फैक्टरी को बेहतर और पर्याप्त सेफ्टी उपायों के लिए यह अवार्ड साल 2016 और 2017 के लिए दिया गया है। इस दौरान 200 से भी अधिक इंडस्ट्री प्रबंधक, वर्कर और सुपरवाइजर विभिन्न औद्योगिक इकाइयां मौजूद थीं। यह अवार्ड देशभर में 4 से 10 मार्च तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के तहत एक समागम में प्रदान किया गया है। प्रधान सचिव संजय कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए उनकी उपलब्धियों को सराहा। इस अवसर पर अतिरिक्त डायरेक्टर फैक्ट्रीज सोढी मल्ल भी मौजूद थे।