फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   निगम चुनाव की हार भाजपा में लाई दरार

निगम चुनाव की हार भाजपा में लाई दरार

Mon, 25 Dec 2017 10:22 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
निगम चुनाव की हार भाजपा में लाई दरार
निगम चुनाव की हार भाजपा में लाई दरार
विज्ञापन

दो जगहों पर मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं को दो हिस्सों में बांट दिया गया है। भाजपा में आई दरार सोमवार को मनाए गए पूूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 93वें जन्मदिवस पर देखने को मिली।
जिला भाजपा ने प्रदेश प्रधान एवं केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला, जिला प्रधान रमेश शर्मा, पूर्व मेयर सुनील ज्योति की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय सर्कुलर रोड में वाजपेयी का जन्मदिवस मनाया। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक केडी भंडारी और वरिष्ठ नेता मोहिंदर भगत के नेतृत्व में वाजपेयी का जन्मदिवस मनोरंजन कालिया के घर पर मनाया गया। हैरानी की बात यह रही कि जिला भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मनोरंजन कालिया, केडी भंडारी और मोहिंदर भगत के अलावा तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा नहीं लिया। इससे साफ होता है कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस से मिली करारी हार के बाद जालंधर के भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम दो फाड़ हो गई है।
विज्ञापन

जिला प्रधान रमेश शर्मा और पूर्व विधायक केडी भंडारी में पहले भी विवाद हो चुका है। जिला भाजपा की ओर से मनाए गए वाजपेयी के जन्मदिवस के मौके पर राकेश शांतिदूत, किशन लाल ढल्ल, रमन पब्बी, अजय जोशी, दीवान अमित अरोड़ा, युवा मोर्चा के जिला प्रधान मनीष विज के अलावा तमाम सदस्य मौजूद थे। वहीं मनोरंजन कालिया के घर में मनाए कार्यक्रम के मौके राजीव वालिया, पार्षद मनजिंदर सिंह चट्ठा, पार्षद बलजीत सिंह प्रिंस, किरण जगोटा, शैट्टी गोराया, रवि महाजन, आशु भाटिया, रीतू राज मोती, गुलशन व्यास, राजेश जैन, भगत मनोहर लाल, विपन शर्मा, अजय चोपड़ा और चमनलाल शर्मा के अलावा तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed