{"_id":"5a22dee44f1c1bc9678bf93b","slug":"201512234724-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारती सिंह की शादी में तेजी संधू व राखी सांवत का धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारती सिंह की शादी में तेजी संधू व राखी सांवत का धमाल
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढोल की थाप पर पंजाबियों बोलियों पर खूब नाचे
भारती सिंह की शादी में तेजी संधू व राखी सावंत का धमाल

अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
गोवा में कॉमेडियन भारती सिंह व हरीश लिबांचिया की शादी में कपूरथला के सिंगर तेजी संधू ने पंजाबियों बोलियों से खूब रंग जमाया। ढोल की थाप पर बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सांवत ने खूब भंगड़ा डाला। भारती की बारात में सुप्रसिद्ध कामेडियन के अलावा बॉलीवुड की हस्तियां पहुंची।
कपूरथला से गोवा शादी में शरीक होने पहुंचे तेजी संधू ने बताया कि भारती सिंह की शादी में खूब रौनक है। इस शादी में भारती को प्यार देने के लिए उनके साथ काम करने वाले तमाम आट्रिस्ट पहुंचे हैं। यहां तक कि अमृतसर से उनके साथ कॉमेडी शुरू करने वाले चंदन प्रभाकर, सुदेश लहरी, राजीव ठाकुर भी खास तौर पर शामिल हुए। गोवा में भी पंजाबी माहौल देखने को मिला है। पंजाबी बोलियों पर ढोल की थाप हर कोई थिरका। छोटे पर्दे के मशहूर रिएलिटी शो में एंकरिंग करने वाले बालीवुड एक्टर मनीष पॉल, कृष्णा, कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, लुधियाना के कॉमेडियन जसवंत सिंह राठौर के अलावा बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शादी में शामिल हुईं।