{"_id":"5978cdb14f1c1bb8768b4746","slug":"201501089201-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के रजबाहे में गिरने से मां की मौत ,बेटी पानी के तेज बहाव में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार के रजबाहे में गिरने से मां की मौत ,बेटी पानी के तेज बहाव में लापता
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
कार के रजबाहे में गिरी, मां की मौत, बेटी लापता
फरीदकोट। जिले के कस्बे बरगाड़ी से सटे बहिबल कलां वाले रजबाहे में मंगलवार रात लावारिस पशु के अचानक आगे आ जाने से एक व्यक्ति ने अपनी कार का संतुलन खो दिया और कार रजबाहे में जा गिरी। हादसे में अपनी 8 वर्षीय बेटी समेत सवार दंपति पानी के तेज बहाव में बह गया। उनके शोर मचाने पर मलोगों ने दंपति को तो बाहर निकाल लिया। बेटी का कुछ पता नहीं चल पाया। रजबाहे से बाहर निकाले गए दंपति में से महिला ने दम तोड़ दिया जबकि उसके पति को फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बठिंडा के गांव आकलियां निवासी अमृतपाल सिंह अपनी पत्नी संदीप कौर व बेटी अंश के साथ बहिबल कलां में अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद मारुति कार में सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। अभी वह गांव से कुछ दूरी पर आए थे कि रजबाहे की पक्की पटरी पर अचानक पशु आ गया। इससे अमृतपाल सिंह ने कार का संतुलन खो दिया और कार रजबाहे में जा गिरी।
घटना की जानकारी मिलते ही बरगाड़ी पुलिस चौकी के इंचार्ज कुलवंत सिंह समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और जैतो से गौमुख सहारा लंगर कमेटी के कार्यकर्ताओं को बुलाया। लंगर कमेटी के प्रधान नवदीप सपरा ,शंभु शर्मा, रिक्की रोमाना, ललित कुमार, आशीष बांसल, गोलू, केशव राम व बिल्लू राम आदि ने पुलिस व गोताखोरों की मदद से अमृतपाल सिंह व उसकी पत्नी संदीप कौर को बाहर निकाल लिया। उनकी बेटी को कोई सुराग नहीं मिल पाया। संदीप कौर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका संदीप कौर के पिता बलदेव सिंह के ब्यान पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है।