फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   20 miscreants attacked a bus full of passengers with swords, beat up the driver-conductor and passengers

Jalandhar News: 20 बदमाशों ने सवारियों से भरी बस पर तलवारों से किया हमला, ड्राइवर-कंडक्टर व यात्रियों को पीटा

Fri, 25 Jul 2025 08:17 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
20 miscreants attacked a bus full of passengers with swords, beat up the driver-conductor and passengers
-बस में सवार एक पुलिस अधिकारी की भी वर्दी फाड़ी, शीशे तोड़े
विज्ञापन

---
दसूहा (होशियारपुर )। यात्रियों से भरी एक बस को शुक्रवार रात कुछ बदमाशों ने निशाना बनाया। घटना अड्डा बडला मोड़ के पास हुई जहां मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए युवकों ने तलवारों और गंडासों से बस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने चालक को बुरी तरह पीटा और चालक के बचाव में आई सवारियों को भी नहीं बख्शा। बस में सवार एक पुलिसकर्मी के साथ भी मारपीट की गई। उनकी वर्दी भी फाड़ दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची दसूहा पुलिस ने बस ड्राइवर बलविंदर सिंह और कंडक्टर को दसूहा के सरकारी अस्पताल में भेजा। सवारियों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी। वीरवार देर शाम राजधानी कंपनी की निजी बस लेकर बिन्दर नाम का चालक दसूहा बस अड्डा से तलवाड़ा की ओर निकला। उसने बताया कि जब वह अड्डा बडला मोड़ पर सवारियाें को उतारने लगा तो मोटरसाइकिल पर आए युवक सीधे बस के अंदर घुस गए। उनके पीछे से आ रहे युवकों तलवारों गंडासे से बस के शीशे तोड़ना शुरू कर दी। मुझे बचाने के लिए आई सवारियों को भी पीट दिया।

डीएसपी बलविंदर सिंह जौड़ा ने बताया कि मामला ध्यान में आने पर थाना प्रभारी सहित पुलिस फोर्स को घटनास्थल पर भेज दिया गया था। जौड़ा ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक बस के ड्राइवर व कंडक्टर की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है जिसके चलते मामला दर्ज नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed