{"_id":"b3ab09231442b7fb1fad4ea0596b7621","slug":"20-faridkot-closed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 को बंद रहेगा फरीदकोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 को बंद रहेगा फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Thu, 11 Jun 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बाजाखाना के गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब से करीब
विज्ञापन
10 दिन पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप चोरी होने का मामले को
लेकर वीरवार को गांव के गुरुद्वारा साहिब में जुटे सिख जत्थेबंदियों के
कार्यकर्ताओं ने अपना रोष व्यक्त किया। इस दौरान एसएसपी के आग्रह पर
जत्थेबंदियों ने अपना आंदोलन 10 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है लेकिन इस
घटना के खिलाफ 20 जून को जिला फरीदकोट बंद रखने की घोषणा कर दी है।
दमदमी टकसाल के नेता भाई अमरीक सिंह अजनाला ने कहा कि 10 दिनों बीत जाने पर भी पुलिस श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अपमान करने वाले आरोपी की तलाश नहीं कर पाई है जिसके चलते सिख संगतों में रोष बढ़ता जा रहा है। इससे पहले जिला प्रशासन को 10 जून तक का अल्टीमेटम दिया गया था और अभी तक पुलिस कुछ नहीं कर पाई। पंथक लहर के संत बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि ऐसी घटनाओं में राज्य सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए।