फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पुलिस के खिलाफ धरनों और प्रदर्शन के नाम रहा शनिवार

पुलिस के खिलाफ धरनों और प्रदर्शन के नाम रहा शनिवार

Sat, 05 Jan 2019 09:34 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 05 Jan 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ धरनों और प्रदर्शन के नाम रहा शनिवार
मृतका और आरोपी की हिमायत में प्रदर्शन
विज्ञापन

आरोपी ससुर की गिरफ्तारी के लिए किया थाने के बाहर चक्का जाम
ससुर को केस से बाहर करने के लिए डीएसपी दफ्तर के समक्ष धरना
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। बहू रवीना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नामजद उसके ससुर गोपीराम सांदड को गिरफ्तार न करने के रोष स्वरूप शनिवार को रवीना कत्ल कांड विरोधी एक्शन कमेटी ने मृृतका के परिजनों ने अन्य जत्थेबंदियों के साथ शहर में रोष मार्च निकाला। इसके बाद थाना नंबर 2 के बाहर धरना देकर गोपीराम सांदड़ को गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं दूसरी ओर गोपीराम सांदड़ के परिजनों ने डीएसपी आफिस के सामने धरना लगाकर सांदड़ को केस से बाहर करने की मांग दोहराई।
शनिवार सुबह कर्मचारी संगठनों के लोग नेहरू पार्क के बाहर एकत्र हुए और सरकुलर रोड, बाजार नंबर 9, बाजार नंबर 12 से होते हुए थाना नंबर 2 के सामने धरना दिया।वक्ताओं ने कहा कि पुलिस ने गोपीराम व उसके परिवार के खिलाफ 304 बी के तहत मामला दर्ज किया। मृतका के पिता ने उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताडित करने के आरोप लगाए थे। इस संबंध में पुलिस ने कोई धारा नहीं लगाई। घटना को करीब एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने गोपीराम सांदड़ को गिरफ्तार नहीं किया। प्रदर्शनकारियों ने नेताओं पर आरोपी सांदड की मदद करने के भी आरोप लगाए। इस मौके पर बाल किशन फौजी, जगजीत सिह, जरनैल सिह, राम कुमार वर्मा, निर्मल सिंह, नोपाराम, कृष्ण लाल, अवतार, इकबाल सिह मौजूद थे।
विज्ञापन

इधर, गोपीराम सादड के परिजनों व उनके रिश्तेदारों ने डीएसपी कार्यालय के समक्ष धरना देकर रोष जताया। सांदड की बेटी तमन्ना, बहन रोशनी व गीता, माता सरस्वती देवी, भाई जगमाल, चचेरे भाई पूर्व सरपंच ओम प्रकाश व गांव खिप्पांवाली के सरपंच छोटूराम, पंच डूंगरराम, पूर्व सरपंच गोपीराम बागड़िया, सुशील, दिनेश कुमार व रवि कुमार ने रकहा कि गोपीराम का परिवार पूरी तरह से निर्दोष है। बहू रवीना ने मानसिक परेशानी के चलते आत्महत्या की है। परिजनों ने डीएसपी को बताया कि उन्होंने एसएसपी को रवीना की अलमारी से मिली एक डायरी सौंपी ,है जिसमें रवीना ने ससुराल की बजाए मायके वालों को परेशानी का कारण बताया है। परिजनों ने कहा कि डायरी के आधार पर जांच कर इंसाफ दिलाया जाए। डीएसपी राहुल भारद्वाज ने कहा कि मामले की जांच जारी है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने दोनों पक्षों को पुलिस पर दबाव बनाने के लिए धरना प्रदर्शन की नीति अपनाने से बाज आने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed