फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कर्मचारियों ने काले झंडे लहरा की सचिवालय समक्ष रैली

कर्मचारियों ने काले झंडे लहरा की सचिवालय समक्ष रैली

Wed, 09 May 2018 09:56 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों ने काले झंडे लहरा की सचिवालय समक्ष रैली
कर्मचारियों ने काले झंडे लहरा की सचिवालय समक्ष रैली
विज्ञापन

वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
पंजाब राज्य मिनिस्टीरियल सर्र्विसेज यूनियन की ओर से मांगों के लिए बुधवार को कर्मचारियों ने काली झंडियां लहराकर मिनी सचिवालय के सामने गेट रैली की। इसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष करमजीत शर्मा और महासचिव वरिंदर ढ़ोसीवाल ने किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, मुलाजिमों के लंबित डीए की किस्त जारी करने, मुलाजिम वर्ग पर दो सौ रुपये प्रति माह लगाया गया जजिया टैक्स वापस लेने, पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।

वक्ताओं ने कहा कि सरकार मुलाजिमों की मांगों के प्रति अड़ियल रवैया अपना रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी मुलाजिम सरकार की विभिन्न योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाते हैं, मगर सरकार मुलाजिमों को लाभ देने के बजाय उन पर टैक्सों का बोझ डाल रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि संघर्ष के तहत मुलाजिमों द्वारा 10 मई को भी गेट रैलियां की जाएंगी। उसके बाद भी मांगें न मानी गईं तो संघर्ष तेज किया जाएगा। इस दौरान सीपीएफ यूनियन के जिला अध्यक्ष गुरमेल सिंह, नछत्तर सिंह मधीर, हरजिंदर सिंह सिद्धू, भुपिंदर सिंह, जगतार सिंह, राजीव कुमार, बलजीत कौर, गुरदीप कौर, सिंचाई विभाग से जसवंत सिंह, कमलजीत सिंह, बीएंडआर से बलजिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, संजीव कुमार और मनदीप सिंह भंडारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed