फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मृतक किसानों के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर धरना

मृतक किसानों के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर धरना

Mon, 09 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
मृतक किसानों के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर धरना
मुक्तसर।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के नेतृत्व में सोमवार को मिनी सचिवालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें किसानों ने गत दिनों चंडीगढ़ रैली से वापस लौट रहे मानसा के दो किसानों की हुई मौत व अन्य घायल किसानों को मुआवजा देने की मांग उठाई।

किसानों ने कहा कि हादसे में मारे गए किसानों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये मुआवजा दिया जाए और घर के एक-एक सदस्य को नौकरी भी दी जाए। किसानों के कर्ज माफ किए जाएं। घायल चार किसानों के परिवारों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा व उनका इलाज सरकारी खर्च पर किया जाए। उन्होंने मांग की कि हादसे की जांच करते हुए आरोपियों पर फौजदारी केस कर उन्हें सख्त सजा दी जाए। धरने को भाकियू एकता उग्राहां के गुरभगत सिंह भलाईआणा, किरती किसान यूनियन के नेता बलविंदर सिंह थांदेवाला, भाकियू क्रांतिकारी के पूरन सिंह दोदा, बलविंदर सिंह भुट्टीवाला, महा सचिव गुरांदित्ता सिंह भागसर ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed