{"_id":"5a9ec51c4f1c1bf17b8bacb3","slug":"191520354588-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार ईटीटी टैट पास अध्यापकों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार ईटीटी टैट पास अध्यापकों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगार ईटीटी टेट पास अध्यापकों ने फूंका पुतला
कैप्टन सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)। बेरोजगार ईटीटी टेट पास अध्यापक यूनियन ब्लॉक जलालाबाद के वर्करों ने रोजगार की मांग को लेकर प्रधान परमजीत सिंह की अगुवाई में पुतला फूंककर रोष जताया।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक कंबोज ने बताया कि कैप्टन सरकार पंजाब के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए आनाकानी कर रही है। करीब एक वर्ष सत्ता का बीतने वाला है लेकिन अभी बेरोजगार नौजवानों को रोजगार मुहैया नहीं करवाया गया है। कैप्टन के रोजगार देने के सारे दावे झूठे साबित हो रहे हैं और पंजाब की युवा पीढ़ी रोजगार के मुद्दों को लेकर सड़कों पर संघर्ष करने के लिए मजबूर हो रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में ईटीटी टेट पास बेरोजगार अध्यापक जिनकी संख्या 3500 है लेकिन अभी उनकी रेगुलर टेस्ट निकालकर भर्ती नहीं की जा रही है। प्रदेश सलाहकार प्रिंस वधवा ने कहा कि कैप्टन सरकार घर-घर नौकरी देने के दावे से मुकर रही है। इस कारण बेरोजगारों में रोष है। इस दौरान लाली जीवां अराई, ज्वाइंट सचिव संदीप सामा, जसविंदर, सुरेंद्र मोहन के, लेख पाली, चन सिंह उपस्थित थे।
------------------
फोटो संख्या-06एफजेडआरपी06
कैप्शन- जलालाबाद (फिरोजपुर) में रोजगार की मांग को लेकर बेरोजगार ईटीटी टैट पास मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते हुए