फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   विक्की के ‘अंगूठों’ ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

विक्की के ‘अंगूठों’ ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

Mon, 11 Dec 2017 10:10 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
विक्की के ‘अंगूठों’ ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड
हरप्रीत का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज
विज्ञापन

अंगूठे पर एक मिनट में किए 69 पुशअप, अपना 59 पुशअप का रिकार्ड तोड़ा
वर्ल्ड किंग बुक ने भी किया सम्मानित
महेश कुमार
कपूरथला।
सुल्तानपुर लोधी के हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की देओल ने ‘अंगूठों’ पर पुशअप कर नया रिकॉर्ड बनाया है। ब्लैक बेल्ट होल्डर विक्की ने पहले एक मिनट में 59 थम्स पुशअप का रिकार्ड बनाया था। इस बार उन्होंने स्पोर्ट्स कालेज जालंधर में एक मिनट में 69 पुशअप कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसका वीडियो वर्ल्ड रिकार्ड के लिए भेजा गया है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में इसे दर्ज कर लिया गया है।
29 नवंबर को गोल्डन बुक की ओर से जारी सर्टिफिकेट विक्की देओल को मिलने से उनके परिवार में खुशी का आलम है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड की तरफ से हरप्रीत सिंह को सर्टिफिकेट मेडल देकर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

वहीं इंडिया, वियतनाम, नेपाल, एशिया, बांग्लादेश बुक ऑफ रिकार्ड और इंडोनेशिया प्रोफेशनल एसोसिएशन पर आधारित वर्ल्ड किंग बुक ने विक्की को इंडियन रिकॉर्ड होल्डर वर्ल्ड स्टेज के सर्टिफिकेट से भी नवाजा है। इससे पहले गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इंदौर के विशाल चौहान का नाम दर्ज था। विशाल ने एक मिनट में 54 पुशअप का रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देयोल के मामा ने बताया कि एक समय विक्की को जरूरी काम से कुछ दिन दिल्ली जाना पड़ा। ऐसे में उसने ट्रेन में सफर के दौरान रेलगाड़ी में ही पुशअप करने शुरू कर दिए। वह रोज कई घंटे तक प्रेक्टिस करते हैं। हरप्रीत ने बताया कि वह कबड्डी के साथ-साथ खो-खो में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। 41 वर्षीय 5.7 इंच लंबे 62 किलोग्राम वजन वाले हरप्रीत ने रिकॉर्ड अपने नाम किया है। हरप्रीत की मां जसबीर कौर का कहना है कि सुल्तानपुर लोधी जहां स्पोर्ट को प्रफुल्लित करने का कोई भी साधन मौजूद नहीं है। उनके बेटे का इस मुकाम को हासिल करना गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed