{"_id":"5a09ca1c4f1c1b72548bcc9c","slug":"191510591004-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध के कारण पांच ट्रेनें रद्द, दस ट्रेनें चल रही देरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध के कारण पांच ट्रेनें रद्द, दस ट्रेनें चल रही देरी से
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुंध के कारण पांच ट्रेनें रद्द, दस लेट
ट्रेन पायलटों को धुंध में धीमी गति से ट्रेन चलाने के आदेश जारी
फॉग पटाखों से सिग्नल का दिया जा रहा संकेत
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
रेलवे ने घनी धुंध में तेज रफ्तार और निर्धारित स्टेशनों पर समय पर ट्रेन पहुंचाने के लिए इंजन में फॉग लाइट और आधुनिक यंत्र लगाने के दावे किए थे, जो कुदरत के सामने धरे रह गए। काली धुंध के डिवीजन फिरोजपुर को सोमवार पांच ट्रेनें रद्द करनी पड़ी और दस ट्रेनें निर्धारित समय से लगभग पांच से बीस घंटे देरी से चल रही है। फॉग पटाखे सिर्फ सिगनल के संकेत के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं। रेल अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए ट्रेन पायलटों को घनी धुंध में बहुत ही धीमी गति से ट्रेन चलाने के आदेश जारी किए हैं।
रेल अधिकारियों के मुताबिक धुंध के कारण हावड़ा-जम्मूतवी (13005), हेमगिरी एक्सप्रेस (12331), ट्रेन संख्या-14626, जम्मूतवी-हावड़ा (13006) व हेमगिरी एक्सप्रेस (12332) ट्रेनों को रद्द किया है। इसके अलावा अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (12413) दस घंटे देरी से चल रही है, जबकि कोलकता-जम्मूतवी एक्सप्रेस (13151) दस घंटे, धनवाद एक्सप्रेस (13049) साढ़े पांच घंटे, टाटामूरी एक्सप्रेस (18101) 11 घंटे, वाराणासी-जम्मूतवी एक्सप्रेस (12237) पांच घंटे, ट्रेन संख्या-12491 साढ़े आठ घंटे, ट्रेन संख्या-14731 बीस घंटे, ट्रेन संख्या- 12029 छह घंटे व ट्रेन संख्या-12497 दो घंटे देरी से चल रही है। ट्रेनों के रद्द होने व देरी से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।