फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   शिअद-भाजपा गठबंधन मिलकर लड़ेगा लोकसभा चुनाव : शारदा

शिअद-भाजपा गठबंधन मिलकर लड़ेगा लोकसभा चुनाव : शारदा

Wed, 18 Jul 2018 10:42 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
शिअद-भाजपा गठबंधन मिलकर लड़ेगा लोकसभा चुनाव : शारदा
शिअद-भाजपा गठबंधन मिलकर लड़ेगा लोकसभा चुनाव : शारदा
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा-शिअद नेताओं ने की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। आगामी लोकसभा चुनावों का भाजपा-शिअद गठबंधन ने शंखनाद बजा दिया है और जनता से संपर्क साधने संबंधी शिअद नेताओं के साथ चर्चा शुरू कर दी है। जिसकी शुरुआत शिअद महिला विंग की राष्ट्रीय प्रधान व पूर्व एसजीपीसी प्रधान बीबी जागीर कौर के साथ भाजपा के प्रदेश सचिव उमेश शारदा ने पंजाब की राजनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की और आगामी लोकसभा चुनावों में गठबंधन प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए रणनीति बनाई। शिअद नेता बीबी जागीर कौर के निवास स्थान बेगोवाल में भाजपा के प्रदेश सचिव उमेश शारदा ने करीब एक घंटे चुनावों संबंधी विस्तारपूर्वक चर्चा की। शारदा ने बताया कि आगामी 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में अकाली भाजपा गठबंधन एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा और राज्य की 13 लोकसभा सीटों पर विजयी प्राप्त कर दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में दोबारा सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों में भाजपा की लहर चल रही है, क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार की ओर से पिछले चार वर्ष के शासनकाल के दौरान हजारों-करोड़ों रुपये के विकास कार्य बिना भेदभाव के कराए गए और हर व्यक्ति का ख्याल रखा गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में 70 वर्ष शासन किया, लेकिन देश का विकास नहीं किया। जबकि मोदी सरकार ने सत्ता संभालते ही देश के प्रत्येक वर्ग के लोगों के हित में कार्य किए और सरकारी स्कीमों के तहत हर तरह की सहूलते प्रदान की। उन्होंने कहा कि देश में विकास कार्य निरंतर जारी है। भाजपा हमेशा ही विकास के नाम पर चुनाव मैदान में उतरती है। भाजपा हर वर्ग के लोगों के हित में कल्याणकारी योजनाएं बनाकर उन्हे लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में केंद्र सरकार की दर्जनों योजनाओं पर कार्य चल रहे है जिस पर हजारों-करोड़ों रुपये केंद्र सरकार जनता के हित के लिए खर्च कर रही है। बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए प्रधानमंत्री योजना के तहत लोन दिया जा रहा है जिससे बेरोजगार युवक अपना कारोबार खोलकर मुनाफा कमा रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर अकाली भाजपा के प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता कार्य में जुट गए है। इस मौके पर भाजपा के जिला महासचिव मनु धीर, जिला उपप्रधान एडवोकेट चंद्रशेखर, भाजपा के वरिष्ठ नेता विशाल सोंधी, शिअद नेता सवरण सिंह जोश, एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार जरनैल सिंह डोगरावाला शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed