{"_id":"5b326c144f1c1bc2378b601e","slug":"181530031124-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकालियों ने जमकर कोसा राज्य सरकार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकालियों ने जमकर कोसा राज्य सरकार को
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने की मांग को लेकर दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
पेट्रोल व डीजल पर राज्य सरकार की ओर से लगाए जा रहे वैट को कम करने की मांग को लेकर शिरोमणि अकाली दल की ओर से मंगलवार को मिनी सचिवालय के समक्ष धरना दिया गया। करीब तीन घंटे के इस प्रदर्शन के दौरान शिअद वर्करों ने राज्य सरकार को जमकर कोसा और नारेबाजी की।
धरना इंचार्ज व पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा कि राज्य सरकार वैट को कम करने की बजाय केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है। जबकि दूसरे राज्यों मे वैट बहुत कम है। गोवा के मुकाबले राज्य सरकार दोगुना वैट ले रही है। इस कारण महंगाई बढ़ रही है। इस कारण ही किसानों पर भी मार पड़ रही है। राज्य सरकार, केंद्र सरकार से तेल कीमतों के दाम कम करने की मांग कर रही है लेकिन राज्य सरकार को खुद पहले वैट को कम करना चाहिए। इसके बाद ही उसने केंद्र से मांग करनी चाहिए। यदि राज्य सरकार ऐसा करती है तो वह भी राज्य सरकार के साथ जाकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाएंगे और तेल कीमतें कम करने को कहेंगे। इस दौरान नेता मिल्क बदाम पी-पीकर राज्य सरकार को कोसते दिखाए दिए।
ज्ञापन देने से पहले करना पड़ा इंतजार
इस दौरान जैसे ही नेता ज्ञापन देने के लिए दफ्तर में जाने लगे तो पुलिस ने बाहर का मुख्य गेट लगा दिया। इस कारण नेताओं ने वहीं पर ही राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। साथ ही पुलिस को चेतावनी दी कि यदि गेट नहीं खोला गया तो वह धरना लगा देंगे और किसी को भी अंदर बाहर नहीं जाने देंगे। करीब दस मिनट इंतजार करने के बाद पुलिस कर्मियों ने प्रशासन से मंजूरी लेकर गेट खोला। तब कहीं जाकर उन्होंने एसडीएम राजपाल सिंह को उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। मौके पर पूर्व विधायक हरप्रीत सिंह कोटभाई, दयाल सिंह कोलियांवाली, हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों, मनजिंदर सिंह बिट्टू, अवतार सिंह वणवाला, तेजिंदर सिंह मिड्डूखेड़ा, नवतेज सिंह काउणी, काका भाईका केरा, पप्पी तरमाला, नीला मान मौजूद थे।