फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   विदेशी हथियार मामले का मुख्य आरोपी रणजीत सिंह डुपला भगौड़ा घोषित

विदेशी हथियार मामले का मुख्य आरोपी रणजीत सिंह डुपला भगौड़ा घोषित

Sun, 18 Feb 2018 10:20 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
विदेशी हथियार मामले का मुख्य आरोपी रणजीत सिंह डुपला भगौड़ा घोषित
विदेशी हथियार तस्करी का मुख्य आरोपी भगोड़ा घोषित
विज्ञापन

जमानत के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ रणजीत सिंह डुपला
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
जिला पुलिस ने अक्टूबर 2014 में विदेशी हथियारों की तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए 8 लोगों को नामजद किया था, जिनसे करीब दो करोड़ रुपये के हथियार बरामद किए थे। पकड़े गए कुल 13 हथियारों में 20 से 30 लाख की कीमत वाले बरेटा, बारबल व गलोक किस्मों की पिस्टल शामिल थी। केस की सुनवाई जेएमआईस की अदालत में चल रही है। हाल ही में अदालत ने इस केस के मुख्य आरोपी व बरनाला के गांव धनौला निवासी रणजीत सिंह डुपला को भगौड़ा घोषित कर दिया है। यह आरोपी अदालत से जमानत पर रिहा हुआ था और उसके बाद वह पेशी भुगतने ही नहीं आया। आशंका जताई जा रही है कि वह विदेश फरार हो गया है।
सीआईए स्टाफ फरीदकोट ने 18 अक्टूबर 2014 को थाना कोतवाली में रणजीत सिंह डुपला के अलावा परमपाल सिंह पाला, गुरचरण सिंह रिंका, अनंतदीप सिंह रोमा, कुलबीर सिंह बीरा, गुरेज सिंह समेत दो गन हाउस डीलर अबोहर के अमर व मानसा के रणजीत सिंह गुरू को नामजद किया था। इनकी गिरफ्तारी के बाद उनसे विदेशी हथियार पकड़े गए। पुलिस ने दावा किया था कि यह लोग तस्करी करके विदेशी से हथियार लाते थे और उन्हें गन हाउस मालिकों की मदद से जाली बिलों के माध्यम से आगे लोगों को बेचकर 8 से 10 लाख का मुनाफा कमाते थे। नामजद आरोपी गुरतेज सिंह को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी थी और एक अन्य आरोपी बरेली निवासी राजेश कुमार को पकड़ा था। इस केस में सभी आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। इनमें से मुख्य आरोपी रणजीत सिंह जमानत के बाद पेशी के लिए नहीं आया। इस पर बीती 6 दिसंबर 2017 को अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। एक अन्य आरोपी कुलबीर सिंह बीरा का अदालत ने वारंट जारी किया है।
विज्ञापन

मुझे केस की ज्यादा जानकारी नहीं है: डीएसपी
इस मामले में डीएसपी जसतिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने पिछले साल ही फरीदकोट में ज्वाइन किया है और यह केस काफी पुराना है। ऐसे में मुझे इस केस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। मामला देखने के बाद ही कोई जानकारी दे सकूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed