फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   किसानों का सचिवालय समक्ष धरना प्रदर्शन

किसानों का सचिवालय समक्ष धरना प्रदर्शन

Mon, 25 Mar 2019 10:43 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
किसानों का सचिवालय समक्ष धरना प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुक्तसर। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को मिनी सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। इससे पहले मुक्त-ए-मीनार पार्क में बैठक कर किसान मार्च करते हुए सचिवालय पहुंचे। वहां प्रदर्शन के बाद सरकार के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।

प्रदर्शनकारियों ने पराली और खेतों के कचरे को आग लगाने वाले किसानों पर दर्ज किए मामलों को रद्द करने, असमर्थ किसान मजदूरों का पूरा कर्जा खत्म करने, डॉ. स्वामी नाथन की रिपोर्ट को लागू करने, खाली चेक को वापिस करने, अदालती केस पर गिरफ्तारी वारंट वापस लेने के मांग दोहराई। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के जिला अध्यक्ष पूरन सिंह दोदा, किरती किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष बलविंदर सिंह थांदेवाला, भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के कार्यकारी अध्यक्ष टहल सिंह हुस्नर ने कहा कि पंजाब व केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश के किसानों को आदेश दिया है कि वह 1 जून से धान लगाने की बजाय 20 जून तक धान लगाएं। किसानों ने 1 जून से ही धान की बुआई करने की घोषणा की है। मौके पर गुरभगत सिंह भलाईआना, गुरादित्ता सिंह, भूपिंदर सिंह, गुरपाश सिंह, सुखराज सिंह, राजा सिंह, हरबंस सिंह, जोगिंदर सिंह, मक्खन सिंह, हरविंदर सिंह, सतपाल सिंह, पाल सिंह, चड़त सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed