फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   नशे की ओवरडोज से 25 वर्षीय ट्रक ड्राइवर की मौत

नशे की ओवरडोज से 25 वर्षीय ट्रक ड्राइवर की मौत

Tue, 12 Feb 2019 10:27 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
नशे की ओवरडोज से 25 वर्षीय ट्रक ड्राइवर की मौत
नशे की ओवरडोज से ट्रक ड्राइवर की मौत
विज्ञापन

लाश के पास से मिली सिरिंज और दवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। गांव झझेली के इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में पेप्सिको प्लांट में चीनी से भरा ट्रक अनलोड करवाने पहुंचे चालक दिलदार सिंह (25) की नशे के ओवरडोज से मौत हो गई। दिलदार सिंह अमृतसर के अटारी स्टेशन के पास रहता था और फिल्लौर से चीनी लाद पठानकोट आया था।
दिलदार सिंह ट्रक में ही सो रहा था। प्राथमिक जांच के दौरान डाक्टरों ने मामला नशे की ओवरडोज का बताया है। पुलिस ने शव के पास से इंजेक्शन और कुछ दवाए भी बरामद की है। हालांकि नशे की ओवरडोज की पुष्टि पुलिस नहीं कर रही। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। दिलदार सिंह चीनी से भरा ट्रक लेकर पेप्सी कंपनी के प्लांट पहुंचा था। देर रात करीब दस बजे वह पेप्सी प्लांट पहुंचा रात होने के कारण उसका ट्रक अनलोड नहीं हो सका। इसके बाद वह अपने ट्रक में ही सो गया। सुबह जब प्लांट के सुरक्षाकर्मी जब ट्रक के पास पहुंचे तोड्राइवर को बेसुध हालत में देख कर इसकी जानकारी प्लांट अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

प्लांट अधिकारियों ने थाना शाहपुरकंडी की पुलिस को इसकी सूचना दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों का भी कहना है कि रात के समय ट्रक ड्राइवर दिलदार सिंह हुल्लड़ बाजी कर रहा था। जिससे प्रतीत हो रहा था कि उसने नशा कर रखा है। वहीं थाना शाहपुरकंडी की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। शुरूआती जांच में डाक्टरों ने भी नशे की ओवरडोज लिए जाने की आशंका जताई है। थाना शाहपुरकंडी के एसएचओ दलविंद्र शर्मा का कहना है कि ट्रक से इंजेक्शन बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। जएएसआई संजीव कुमार ने बताया कि ट्रक की तलाशी पर ट्रक के अंदर से एक सिरिंज मिली है, जिससे पता चलता है कि सिरिंज से ओवरडोज लगने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed