{"_id":"5bd4998abdec220a7e0f7b3b","slug":"171540659594-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में सुनी करवा चौथ व्रत कथा, रात को चांद का दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में सुनी करवा चौथ व्रत कथा, रात को चांद का दीदार
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
दिन में सुनी करवा चौथ व्रत कथा, रात को चांद का दीदार
महिलाओं में छिड़ी रही एक-दूसरे से सुंदर दिखने की स्पर्धा
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर। पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने शनिवार को करवा चौथ का व्रत रखा। सुहागिनों ने बाद दोपहर चौथ माता की कथा सुनी। रात को चांद का दीदार करने के पश्चात सुहागिनों ने अपने पतिदेव का पूजन कर व्रत खोला। करवा चौथ को लेकर महिलाओं में एक-दूसरे से सुंदर दिखने की स्पर्धा भी छिड़ी नजर आई। वहीं अनेकों युवतियों ने भी मनवांछित पति की कामना को लेकर ये व्रत रखे। महिलाएं कथा सुनने के लिए पंडताइनों को भी ढूंढती देखी गईं। घरों के अलावा विभिन्न मंदिरों में भी महिलाओं ने कथा सुनीं। महिलाएं सज-धजकर इधर-उधर करवा चौथ व्रत कथा सुनने आती-जाती नजर आ रही थीं। करवा चौथ के व्रत को लेकर जहां पूर्व संध्या पर बाजारों में खूब चहल-पहल रही। वहीं शनिवार को भी सुबह से दोपहर तक शहर के बाजारों में खूब रौनक बनी रही। महिलाएं सजने-संवरने व मेहंदी लगाने के लिए भी बाजार में आती-जाती नजर आईं। जहां महिलाओं ने अपने पतियों की दीघार्यु को लेकर ये व्रत रखे। वहीं कई पुरुषों ने भी पत्नियों की लंबी उम्र की कामना को लेकर व्रत रखे। ब्यूटी पार्लरों व मनियारी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ दिखाई दी। बावा संत सिंह रोड पर शनिवार को भी मेहंदी लगाने वालों के पास महिलाओं का जमावड़ा लगा नजर आया। हलवाइयों की दुकानों पर भी व्रत में इस्तेमाल होने वाली मट्ठयिां, फैनियां व मिठाई खरीदने वालों की भीड़ लगी हुई थी।