फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बाबा नानक से संबंध रखने वाले सुल्तानपुर लोधी के 41 गांवों की बदलेगी नुहार

बाबा नानक से संबंध रखने वाले सुल्तानपुर लोधी के 41 गांवों की बदलेगी नुहार

Sat, 27 Oct 2018 10:17 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
बाबा नानक से संबंध रखने वाले सुल्तानपुर लोधी के 41 गांवों की बदलेगी नुहार
सुल्तानपुर लोधी के 41 गांवों की बदलेगी सूरत
विज्ञापन

एक साल चलने वाले धार्मिक समारोहों का 23 नवंबर को सीएम करेंगे शुरुआत
सीएम के सीपीएस ने दिया प्रबंधों को अंतिम रूप, मुख्यमंत्री रखेंगे नींव पत्थर
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। साहिब श्री गुरू नानक देव जी का 549वां प्रकाश पर्व 23 नवंबर को सुल्तानपुर लोधी में राज्यस्तरीय समागम के तौर पर मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 550 साला प्रकाश पर्व से संबंधित साल भर चलने वाले समागम की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री के चीफ प्रमुख सचिव सुरेश कुमार की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय मीटिंग में यह फैसला लिया गया।
हलका विधायक नवतेज सिंह चीमा और मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह की हाजिरी में हुई मीटिंग के दौरान में सुरेश कुमार ने बताया कि 23 नवंबर को स्थानीय अनाज मंडी में होने वाले समागम दौरान मुख्यमंत्री कई प्रमुख प्रोजेक्टों के नींव पत्थर रखेंग। इनमें सड़कों का नवीनीकरण और चौड़ाकरण, नया बस स्टैंड, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और श्री गुरु नानक देव जी से संबंधित 41 गांवों का सर्वपक्षीय विकास शामिल होगा। इसके साथ ही 550 साला प्रकाश पर्व संबंधित सारा साल चलने वाले समागमों की रस्मी शुरुआत हो जाएगी। इस मौके मुख्यमंत्री की तरफ से आते साल दौरान होने वाले समागमों का कैलंडर भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शताब्दी समागमों में देश -विदेश से लाखों की संख्या में संगत पहुंचेंगी। सरकार की तरफ से उनकी सुविधा के लिए हर तरह के प्रबंध किए जाएंगे, जिनमें सुरक्षा, यातायात, रिहायश, पार्किंग और अन्य सुविधाएं शामिल में होंगी। सुरेश कुमार ने अधिकारियों को हिदायत की क ि विकास कार्य तय समय सीमा और योजनाबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। काम की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता सहन नहीं किया जाएगा और कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मीटिंग के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ प्रोजेक्टों वाले स्थानों का दौरा भी किया। इस दौरान प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी हुस्न लाल, प्रमुख सचिव सांस्कृतिक मामले विकास प्रताप, सचिव सिंचाई सरबजीत सिंह, आईजी श्री नौनेहाल सिंह, डिप्टी कमिशनर कपूरथला मोहम्मद तैय्यब, एसएसपी कपूरथला सतिंदर सिंह, स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर करुनेश शर्मा, डायरेक्टर पंचायत जसकरन सिंह, डायरेक्टर टूरिज्म मालविंदर सिंह जग्गी, एडीसी (विकास) अवतार सिंह भुल्लर, एसडीएम सुल्तानपुर लोधी डा. चारूमिता, तहसीलदार गुरमीत सिंह मान, बीडीपीओ प्रगट सिंह सिद्धू मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed