फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पीड़ित परिवार ने शव रख कर दूसरे दिन भी थाना के समक्ष दिया धरना

पीड़ित परिवार ने शव रख कर दूसरे दिन भी थाना के समक्ष दिया धरना

Mon, 30 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने शव रख कर दूसरे दिन भी थाना के समक्ष दिया धरना
परिवार ने शव रखकर दूसरे दिन भी थाने के समक्ष दिया धरना
विज्ञापन

युवक की आत्महत्या का मामला, युवती के परिजनों ने किया जतिंदर से रिश्ते से इंकार
धरने में अकाली दल के पूर्व विधायक हरि सिंह जीरा भी शामिल
पुलिस ने अब तक आरोपियों के खिलाफ दर्ज नहीं किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
जीरा (फिरोजपुर)।
पीड़ित परिवार इंसाफ लेने के लिए दूसरे दिन भी जतिंदर सिंह का शव थाना सदर के समक्ष रखकर प्रदर्शन करता रहा। धरने में जीरा के अकाली दल के पूर्व विधायक हरि सिंह जीरा भी शामिल हुए। आरोपी कांग्रेसी जतिंदर की मौत को एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग के साथ जोड़ रहे थे। वहीं युवती के परिजनों का कहना है कि उनका जतिंदर की मौत से कोई लेना देना नहीं है। युवती के परिजनों के इस बयान से आरोपियों की मुसीबत बढ़ गई है। पीड़ित परिवार के समर्थन में अकाली दल के नेता भी शामिल हो गए हैं।
मृतक जतिंदर सिंह के पिता महिंदर सिंह वासी गांव कचरभन ने कहा कि जब तक आरोपी कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज नहीं होता तब तक वह अपने बेटे का शव रखकर यहीं पर धरना देता रहेगा। आरोपियों ने उनकी जमीन छीन ली जिस पर उनका परिवार पिछले 70 सालों से खेतीबाड़ी करता आ रहा है। यही नहीं कांग्रेसी नेता और थाना सदर के कुछ पुलिस मुलाजिम उनके बेटे को धमकियां देते थे। इस कारण वह परेशान रहता था। इसलिए उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

उधर, अकाली दल के पूर्व विधायक हरि सिंह जीरा ने कहा कि जब से कांग्रेस ने पंजाब की सत्ता संभाली है लोग इनसे तंग आकर खुदकुशी कर रहे हैं। कांग्रेसियों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। कांग्रेसी लोगों की जमीन छीनने में जुटे हुए हैं। गरीब परिवार खेतीबाड़ी भी करके अपने परिवार का पालन-पोषण नहीं कर सकता है। मौके पर कुलदीप सिंह, स्वर्ण सिंह, प्रिंस, बलविंदर सिंह, किसान जत्थेबंदी के नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
फोटो संख्या-30एफजेडआरपी02
कैप्शन--जीरा (फिरोजपुर) में पीड़ित परिवार दूसरे दिन शव रख कर थाना के समक्ष धरना देता हुआ।
फोटो संख्या-30एफजेडआरपी01
कैप्शन--जीरा (फिरोजपुर) में धरना देते पीड़ित परिवार के समर्थन में आए अकाली दल के पूर्व विधायक हरि सिंह जीरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed