फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मेयर और विधायक ने नहीं सुनी तो 16 साल के लड़के ने खुद की पार्क की सफाई

मेयर और विधायक ने नहीं सुनी तो 16 साल के लड़के ने खुद की पार्क की सफाई

Mon, 30 Apr 2018 10:08 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
मेयर और विधायक ने नहीं सुनी तो 16 साल के लड़के ने खुद की पार्क की सफाई
मेयर और विधायक ने नहीं सुनी तो लड़के ने पार्क साफ किया
विज्ञापन

16 साल के सुशील तिवारी ने रेेहड़े पर लादकर गंदगी को डंप तक पहुंचाया
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
शहर के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी सफाई व्यवस्था को लेकर झेलनी पड़ रही है। ताजा उदाहरण बेअंत सिंह पार्क की सफाई व्यवस्था को लेकर है। करीब एक सप्ताह से 16 साल का बच्चा सुशील तिवारी मेयर जगदीश राज राजा से पार्क की सफाई करने की गुहार लगा रहा था। पार्क में कई टन गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जब सुशील तिवारी ने मेयर से पार्क की सफाई कराने को कहा तो उन्होंने कहा कि वह विधायक बावा हेनरी की परमिशन के बिना मौके पर नहीं आएंगे। इसके बाद सुशील तिवारी ने विधायक हेनरी को फोन कर यह बात बताई। तब हेनरी ने आश्वासन दिया कि वह मेयर को फोन कर देंगे और परेशानी दूर हो जाएगी।
इसके बाद भी सफाई नहीं हुई तो सुशील तिवारी युवा राष्ट्र निर्माण वाहिनी के कुछ सदस्यों को साथ लेकर खुद ही रेहड़ी घसीटते हुए बेअंत सिंह पार्क जा पहुंचा। बेलचा और तसला लेकर खुद ही कूड़ा उठाना शुरू कर दिया। सुशील से पार्क की सफाई की। कूड़े को डंप तक पहुंचाने के लिए भी नगर निगम ने भी मदद नहीं दी। सुशील ने कहा कि मुझसे जितना बन पड़ा, मैंने पार्क की सफाई की है और आगे भी जिस तरह जब-जब समय मिलेगा, मैं पार्क की सफाई करता रहूंगा। सुशील ने बताया मैं दसवीं कक्षा में पढ़ता हूं, दिन भर स्कूल में रहना पड़ता है और फिर ट्यूशन पढ़ने जाता हूं।
विज्ञापन

इसके बाद जो भी समय बचता है वह साफ सफाई में या समाज सेवा के काम में लगाता हूं। मेयर जगदीश राजा से मैंने कई बार विनती की, लेकिन वह पार्क की सफाई कराने को तैयार ही नहीं हुए तो मजबूर होकर मुझे खुद ही सफाई करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से उन्हें कोई भी मदद मुहैया नहीं कराई गई थी, इसलिए खुद ही वह रेहड़ी घसीटते हुए भगत सिंह कालोनी स्थित डंप पर ले गए और वहां पर कचरा फेंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील कहा कि नगर निगम साफ सफाई करने को तैयार नहीं है। इलाके की हालत बद से बदतर होती जा रही है। जनप्रतिनिधि सुनने को तैयार नहीं हैं। मेयर से बढ़कर शहर का कोई भी नुमाइंदा नहीं होता जब मेयर ही सफाई करवाने को तैयार नहीं तो फिर किसके आगे रोना रोएं। अब मुझसे जितना बन पड़ेगा उतनी सफाई करूंगा।

स्मार्ट सिटी में हैं पार्क के सुधार का प्रोजेक्ट: विधायक
कांग्रेसी विधायक बावा हेनरी ने कहा कि बेअंत सिंह पार्क के सुधार को पूरा प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी के अंतर्गत हैं। इस एरिया के करीब 11 एकड़ जगह का विकास 5 करोड़ रुपये से होगा। काम शुरू होने के बाद इलाका निवासियों को राहत मिलेगी। मेयर जगदीश राजा ने कहा कि विधायक बावा हेनरी के साथ मिलकर पार्क के सुधार को लेकर बात हो चुकी हैं। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत ही पार्क का सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed