{"_id":"5ab2897a4f1c1ba6768b6cde","slug":"171521650042-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी मुलाजिमों ने श्मशान में जाकर फूंका सीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी मुलाजिमों ने श्मशान में जाकर फूंका सीएम का पुतला
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
एक वर्ष के बकाया बिलों की अदायगी की मांग और वित्तमंत्री पर अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए एक माह से प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी हेल्पर और वर्करों ने बुधवार को बठिंडा रोड स्थित श्मशानघाट में सीएम का पुतला फूंक मटका फोड़ा। इससे पूर्व प्रदर्शनकारियों ने सीएम कैप्टन के पुतले को उठाकर शहर में रोष मार्च भी निकाला।
यूनियन की राष्ट्रीय प्रधान हरगोबिंद कौर ने कहा कि हेल्पर व वर्कर दो माह से मांगों को लागू करवाने के लिए सड़कों पर प्रदर्शन कर रही हैं। बीते 53 दिनों से बठिंडा में वित्तमंत्री के दफ्तर के समक्ष दिन रात का धरना भी लगाया हुआ है। बावजूद इसके पंजाब की कांग्रेस सरकार सोई हुई है। कांग्रेसी मंत्रियों के घरों के समक्ष रोष प्रदर्शन चल रहा है। न तो सीएम ही उन्हें दिखाई दे रहे है और न ही उनके वजीर यूनियन से बात करने के लिए ही तैयार है। हरगोबिंद कौर ने कहा कि वह मांगों को लागू करवाने के लिए संघर्ष को लगातार जारी रखेंगे। इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा पैट्रन पर वर्करों व हेल्परों को मानभत्ता देने, सेंटरों से छीने गए बच्चों को वापस देने, सेंटरों का बकाया देने, बच्चों के लिए राशन भेजने, एनजीओ के अधीन चलते ब्लाकों को वापस विभाग में लाने के अलावा वर्करों व हेल्परों को वर्दी और स्टेशनरी के सामान के रुपये देने की मांग की। मौके पर जिला प्रधान शिंदरपाल कौर थांदेेवाला, बलजिंदर कौर, सरभजीत कौर, परमजीत कौर, परमजीत कौर बेदी, हरप्रीत कौर, अमृतपाल कौर, रजिंदर कौर, परमजीत कौर, राजपाल कौर, नरिंदर कौर, मनप्रीत कौर मौजूद थे।