फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   अंतरिक्ष में रोबोट भेजना मानव की अपेक्षा सस्ता:डा. नागला

अंतरिक्ष में रोबोट भेजना मानव की अपेक्षा सस्ता:डा. नागला

Sat, 11 May 2019 10:23 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
अंतरिक्ष में रोबोट भेजना मानव की अपेक्षा सस्ता:डा. नागला
अंतरिक्ष में रोबोट भेजना मानव की अपेक्षा सस्ता: डा. नागला
विज्ञापन

पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से 2020 में भेजे जा रहे अनाम अंतरिक्ष रोबोट मिशन टीम के सदस्य डा. कुलदीप सिंह नागला ने कहा कि अंतरिक्ष में मानव की अपेक्षा रोबोट भेजना सस्ता पड़ता है। इसके साथ मानवीय जान जाने का भी खतरा नहीं है। रोबोट को न तो भोजन की जरूरत पड़ती है और न ही आराम की। यह लगातार अंतरिक्ष से लिये गए डेटा जैसे फोटो आदि भेजता रहता है। इसके अलावा मानव को अंतरिक्ष से वापस लाने के लिए करोड़ों रुपये का खर्च होता है, इसको वापस बुलाने की जरूरत ही नहीं पड़ती है और रोबोट कई वर्षाें तक अंतरिक्ष में लगातार काम कर सकते हैं। भारत की इसरो के राष्ट्रीय रोबोट अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान और गंगयान पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। डा. अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी इंस्टीट्यूट (जालंधर) के एसोसिएट प्रोफेसर और इंस्ट्रूमेंट और कंट्रोल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख डा. नागला पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में आयोजित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

डा. नागला ने बताया गंगयान मिशन के छोड़ने साथ रोबोट के प्रयोग की नई संभावनाएं भी बढ़ेंगी, क्योंकि अंतरिक्ष के अलावा रोबोट का और भी कई क्षेत्रों में प्रयोग लाभपरक सिद्ध हो सकता है। पुष्पा गुजराल साइंस सिटी के विज्ञानी रितेश पाठक ने कहा कि साइंस सिटी की तरफ से भी रोबोट के प्रति स्कूली विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए पंजाब के अलग-अलग स्कूलों में जाकर रोबोट को जोड़ने और प्रोग्रामिंग विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। बीते डेढ़ साल में 500 से अधिक युवा विद्यार्थियों को इनोवेशन हब में दाखिला दिया गया है। साइंस सिटी की तरफ से अलग-अलग स्कूलों में जाकर बच्चों को टेलीस्कॅाप के माध्यम से रात के समय आकाश में ग्रहों, उपग्रहों और ग्लेक्सियों के दर्शन कराए जाते हैं। इस मौके पर स्कूली बच्चों के विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित कराए गए नाटक मुकाबलों में पहला स्थान बाबा लालबानी पब्लिक स्कूल कपूरथला, दूसरा इनाम एमजीएन पब्लिक स्कूल कपूरथला और तीसरा इनाम कमला नेहरू पब्लिक स्कूल फगवाड़ा ने जीता। प्रश्नोत्तरी मुकाबले में पहला स्थान कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल फगवाड़ा, दूसरा स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल जालंधर और तीसरा कैंब्रिज स्कूल जालंधर ने जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed