{"_id":"5c644ffbbdec224dce166d5e","slug":"161550077947-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 सरकारी विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर, 5 दिन के लिए अटकीं 1100 से अधिक फाइलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 सरकारी विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर, 5 दिन के लिए अटकीं 1100 से अधिक फाइलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड़ताल पर गए 17 विभागों के कर्मचारी
मुलाजिम 3 दिन नहीं करेंगे काम, 5 दिन के लिए अटकीं 1100 से अधिक फाइलें
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पुरानी पेंशन स्कीम, 6वें पे-कमीशन समेत 16 सूत्रीय मांगों को लेकर डीसी, एसडीएम, तहसील, शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी, डीटीओ समेत जिला भर के 17 सरकारी विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। पहले दिन 1100 से अधिक फाइलें अगले 5 दिन के लिए अटक गई हैं।
कर्मचारी शुक्रवार तक हड़ताल पर रहेंगे और अगले 2 दिन शनि और रविवार की छुट्टी रहेगी, इस लिहाज से लोगों के काम सोमवार से ही हो पाएंगे। वहीं मांगे न मानने की सूरत में कर्मचारियों ने हड़ताल को अनिश्चितकालीन तक बढ़ाने की चेतावनी भी दी है। सभी विभागों के अधिकारियों ने मिनी सचिवालय में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने बताया कि 16 सूत्रीय मांगों में 1 जनवरी 2016 को लागू होने वाला 6वां पे-कमीशन लागू किया जाए, 6 फीसदी की बजाए 23 फीसदी डीए दिया जाए, 2004 के बाद भर्ती हुए मुलाजिमों को पेंशन दायरे में लाया जाए और रेगुलर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए और आऊटसोर्स कर्मचरियों को रेगुलर किया जाए समेत अन्य मांगों को शामिल किया गया है।
सरकार हर बार आश्वासन देकर कर्मचारियों के आक्रोश को शांत कर देती है लेकिन इस बार मांगे न माने जाने की सूरत में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर जिला प्रधान गुरनाम सिंह सैनी, अनिल महाजन, विकास धवन, रणदीप सिंह, सचिन कुमार, कीमती कश्यप, रेणु शर्मा, दीपक शर्मा, सर्वजीत, कौशल कुमार, दविन्द् रअत्री, अमरजीत सिंह, बलजीत सिंह, दीपक ठाकुर, हीरा लाल, मुनीष कुमार, सुरजीत सिंह, रिक्की, किरण, शशी बाला, स्वीटी, अंजना व अन्य विभागों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे।