फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद कई पेड़ खुर्द-बुर्द

एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद कई पेड़ खुर्द-बुर्द

Sat, 06 Oct 2018 10:13 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद कई पेड़ खुर्द-बुर्द
एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद कई पेड़ गायब
विज्ञापन

कांजली बेईं से सटे बागवानी-जंगलात विभाग के जंगल में जांच को पहुंचे कंजरवेटर
20-22 सितंबर तक चले अंधड़ व बारिश से गिरे पेड़ों की आड़ में आठ से दस पेड़ काटे जाने की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के प्रतिबंध के बावजूद पेड़ों को खुर्द-बुर्द करने की कवायद जारी है। बीते माह 20 से 22 सितंबर तक चले अंधड़ व बारिश से टूटे पेड़ों की आड़ में वृक्षों को काटकर खुर्द-बुर्द करने की आशंका पर शनिवार को जंगलात विभाग के कंजरवेटर अचानक जांच के लिए कपूरथला पहुंचे। उनके साथ जंगलात विभाग के रेंज अफसर, बागवानी विभाग के इंस्पेक्टर और अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे। कपूरथला की कांजली बेईं से सटे जंगल में बागवानी विभाग और जंगलात विभाग का संयुक्त जंगल है। जहां पर कुछ पेड़ टूट कर गिर गए, जिसकी आड़ में कुछ पेड़ों को काटकर गायब कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कटे हुए पेड़ों की संख्यां 12 के करीब हैं, लेकिन मौके पर छह से अधिक पेड़ों कटे हुए पाए गए हैं। जांच को पहुंचे कंजरवेटर ने कहा कि पेड़ों की कोई कमी नजर नहीं आई है। जो पेड़ कटे हैं, उसकी जांच करवाई जाएगी। जंगलात की भूमि पर माइनिंग और बिना एनओसी लिए कालोनियां काटे जाने के मामले पर बोले कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इसकी भी निष्पक्ष तौर पर जांच करवाई जाएगी। पेड़ों के खुर्द-बुर्द होने का मामला उजागर होने के बाद दोनों विभाग एक दूसरे के पेड़ होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। बागवानी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर कुलविंदर सिंह ने कहा कि उनके कुछ ही पेड़ हैं, जो उनके कार्यालय में मौजूद हैं। जिनकी लिखित कार्रवाई पूरी करके नीलामी करवाई जाएगी। बाकी पेड़ जंगलात विभाग के हैं। जबकि जंगलात विभाग के रेंज अफसर दविंदरपाल सिंह ने कहा कि वह अभी कुछ नहीं बता सकते हैं। जंगलात विभाग के सभी पेड़ मौजूद हैं। लेकिन जब उनसे कार्यालय में कटे पेड़ों के बारे में पूछा गया तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed