फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मरीज की मौत को लेकर हुआ हंगामा,परिजनों द्वारा की गई तोड़फोड़

मरीज की मौत को लेकर हुआ हंगामा,परिजनों द्वारा की गई तोड़फोड़

Sat, 04 Aug 2018 10:41 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
मरीज की मौत को लेकर हुआ हंगामा,परिजनों द्वारा की गई तोड़फोड़
अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन

परिजनों ने डॉक्टराें पर लगाया इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
फगवाड़ा। अर्बन इस्टेट के पास एक चेरिटेबल अस्पताल में उपचाराधीन महिला मरीज की मौत होने पर उसके परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने खूब हंगामा काटा। परिजनों का आरोप है कि मरीज की मौत डाक्टरों की गलती के कारण हुई है। वहीं अस्पताल प्रबंधकों का कहना है कि उपचार के दौरान अचानक दौरा पड़ने से मरीज की मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार मनोहर नगर की सुनीता पत्नी राजिंदर कुमार को मंगलवार को बुखार के कारण एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। राजिंदर कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को करीब 6 बजे अस्पताल स्टाफ ने उनको बताया कि मरीज की स्थिति ठीक नहीं है इसलिए किसी और अस्पताल में दिखा लें। उन्होंने बताया कि रात होते-होते सुनीता की मौत हो गई। राजिंदर कुमार व अन्य पारिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते सुनीत की मौत हुई है। शनिवार को भी माहौल काफी तनावपूर्ण बना रहा। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंदरजीत सिंह भारी पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए राजी किया। बाद में दोनो पक्षों में मामला बातचीत के बाद सुलझा लिया गया।
विज्ञापन


फोटो 4 केपीटीपीपीएचजी01,02,03,04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed