{"_id":"5b50bbbe4f1c1b0c718b4f62","slug":"161532017598-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोसेंट के बच्चों ने लिया मानसून बोनांजा गतिविधियों में भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनोसेंट के बच्चों ने लिया मानसून बोनांजा गतिविधियों में भाग
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
इनोसेंट के बच्चों ने लिया मानसून बोनांजा गतिविधियों में भाग
जालंधर। इनोसेंट हार्टस के इनोकिड्स (जीएमटी, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड व रायल वर्ल्ड) के छोटे बच्चों ने मानसून बोनांजा गतिविधियों में भाग लिया। विद्यार्थी अपने घर से रंग-बिरंगी छतरी, बादल, पानी की बूंद, इंद्रधनुष, फूल का रूप धारण कर आए थे। बच्चों ने अपनी-अपनी छतरियों तथा रेनकोट से वर्षा का मजा लिया। बच्चों को सावन महीने में खाने वाली खास वस्तुएं जैसे घेवर, माल-पूड़े, खीर, जलेबी, पकौड़े आदि बारे जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि इस मौसम दौरान कौन से फल-सब्जियां खाने चाहिए। इस दौरान जीएमटी के इंचार्ज गुरमीत कौर, लोहारां विंग के इंचार्ज अलका अरोड़ा, सीजेआर के इंचार्ज नीतिका कपूर तथा रायल वर्ल्ड के इंचार्ज पूजा राणा ने बच्चों को बताया कि मानसून दौरान मस्ती के साथ-साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।