{"_id":"5ade14924f1c1b62098b62c3","slug":"161524503698-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीजनल सेंटर की नई ईमारत बनाने और शिक्षकों की कमी पूरी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीजनल सेंटर की नई ईमारत बनाने और शिक्षकों की कमी पूरी करने की मांग
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों का मिनी सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन
रीजनल सेंटर की नई इमारत बनाने और शिक्षकों की कमी पूरी करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से सोमवार को रीजनल सेंटर की नई इमारत बनाने और प्रोफेसरों की कमी को पूरा करने की मांग को लेकर मिनी सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। धरने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया।
विद्यार्थी नेता गगन संग्रामी और धीरज कुमार ने बताया कि रीजनल सेंटर के कुछ कमरे तो पहले ही गिर चुके हैं। कुछ गिरने के कगार पर हैं। इसके बावजूद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे प्रशासन को विद्यार्थियों की जिंदगी से कोई सरोकार नहीं है। सरकारों की निजीकरण की नीतियों के चलते सरकारी स्कूल, कॉलेज व यूनिवर्सिटियों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। न ही स्कूलों, कॉलेजों व यूनिवर्सिटियों को कोई फंड मुहैया कराया जा रहा है। पीएसयू के रीजनल सेंटर कमेटी सदस्य पूर्वनीत सिंह और जगदीप काउणी ने कहा कि रीजनल सेंटर में अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र व पंजाबी के कई प्रोफेसरों की कमी है। इस कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होती है। उन्होंने मांग की कि सरकारी कॉलेज के पीछे रीजनल सेंटर के लिए जो जमीन अलॉट हुई है, वहीं रीजनल सेंटर की नई इमारत बनाने का काम शीघ्र शुरू होना चाहिए। वहीं शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाए। प्रदर्शन में सुखवंत सिंह, करमजीत भागसर, बलविंदर सिंह संघा, जसप्रीत भागसर, मनजिंदर सिंह लंबी उपस्थित थे।