{"_id":"5a32ad1c4f1c1bca678c1786","slug":"161513270556-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक व मोटरसाइकिल टक्कर में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक व मोटरसाइकिल टक्कर में मौत
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
मलोट (मुक्तसर) गांव मलोट के पास ट्रक व मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। फरीदकोट में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना सदर पुलिस को दिए बयान में सुनील नागपाल ने बताया कि वह अपने दोस्त सुनील दास व कांश निवासी जलालाबाद के साथ बाइक पर जा रहा था। गांव मलोट के नजदीक तिकोनी चौक पर शहर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सुनील दास के गंभीर चोट आई। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर, चालक मौके से ट्रक समेत फरार हो गया। सुनील दास की गंभीर हालत के कारण उसे फरीदकोट मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना सदर मलोट पुलिस ने सुनील नागपाल के बयानों पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।