फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   नगर निगम को गहरे बोरवेल में किसी मासूम की बलि का इंतजार ?

नगर निगम को गहरे बोरवेल में किसी मासूम की बलि का इंतजार ?

Thu, 13 Jun 2019 10:14 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम को गहरे बोरवेल में किसी मासूम की बलि का इंतजार ?
खुले पड़े बोरवेल की अनदेखी कर रहा नगर निगम
विज्ञापन

होशियारपुर। लापरवाही के कारण खुले पड़े गहरे बोरवेल में गिरकर हुई फतहवीर की दर्दनाक मौत के बाद भी नगर निगम होशियारपुर ने ग्रीन व्यू पार्क गुरु नानक नगर में लगभग 400 फुट गहरा बोरवेल वर्षों से खुला छोड़ा हुआ है। इस बोरवेल के करीब 50 फुट दूर से निगम ने बच्चों के खेलने के लिए झूले तक लगा रखे हैं। एंटी ड्रग्ज यूथ क्लब होशियारपुर के अध्यक्ष राजिंदर सिंह परमार ने इस लापरवाही के लिए नगर निगम का विरोध जताया है। परमार ने बताया कि ग्रीन व्यू पार्क में वर्षों से गहरा बोरवेल खुला पड़ा है। काफी समय पहले कुछ युवाओं ने इस बोरवेल को ढक दिया था। शर्म की बात है कि वर्षों से नगर निगम की नजर इस नंगे पड़े गहरे बोरवेल नही पड़ी न ही इस को बंद करने की जहमत उठाई है। नगर निगम कर्मचारी सीवरेज का ढक्कन बोरवेल के मुंह पर रख के खानापूर्ति कर के चले गए जो कि सुरक्षा के लिहाज से नाकाफी है। परमार ने कहा कि अगर सोमवार तक नगर निगम इस बोरवेल को बंद करने के लिए कदम नहीं उठाता तो एंटी ड्रग्स यूथ क्लब इसे अपने खर्च पर लेंटर डाल कर बंद करेगा। उन्होंने बोरवेल को खुला छोड़ने वाले सरकारी ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने व नगर निगम कर्मचारी पर सख्त करवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed