{"_id":"5c9f9ee7bdec2213f22d2a20","slug":"151553964775-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के दौरान पंजाब-राजस्थान अंतर्राज्यीय सीमा पर रहेगी कड़ी चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के दौरान पंजाब-राजस्थान अंतर्राज्यीय सीमा पर रहेगी कड़ी चौकसी
विज्ञापन
चुनाव में पंजाब-राजस्थान सीमा पर रहेगी कड़ी चौकसी
सभी मार्गों पर लगेंगे नाके और सीसीटीवी कैमरे
प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की बैठक मलोट में हुई
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान और पंजाब की अंतर्राज्यीय सीमा के दोनों तरफ के निकटवर्ती जिलों के प्रशासन व पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक शुक्रवार को मलोट में हुई, जिसमें चुनाव के दौरान धन-बल, ड्रग्स और दोहरे मतदाताओं से निपटने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। मलोट मेें हुई बैठक में जिला फाजिल्का के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा हनुमानगढ़ से जिला कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह राठौड़, हनुमानगढ़ के अतिरिक्त जिला कलक्टर अशोक असीजा आदि अधिकारी भी शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए फाजिल्का के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक हिलोरी ने कहा कि बेहतर समन्वय से चुनाव के दौरान असमाजिक तत्वों की हरकतों को रोका जा सकता है। श्रीगंगानगर के जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि राजस्थान में छह मई को मतदान के दिन पंजाब पुलिस अंतर्राज्यीय सीमा पर पूर्ण रूप से चौकसी रखी जाए जबकि पंजाब में 19 मई को मतदान के दिन अंतर्राज्यीय सीमा पर राजस्थान प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहेगा। बैठक मुक्तसर के उपायुक्त अरविंद कुमार ने बेहतर तालमेल के साथ चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले लोगों से सावधानीपूर्वक निपटने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में मतदाताओं को प्रभावित नहीं होने दिया जायेगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अंतर्राज्यीय सीमाओं पर दोनों राज्यों को जोड़ने वाले सभी कच्चे व पक्के रास्तों पर नाके लगाकर कड़ी चैकिंग की जायेगी। सभी नाका स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिये उच्च अधिकारियों द्वारा निगरानी रखी जायेगी। मुक्तसर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह ढेसी ने बताया कि नाकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं। फाजिल्का के उपायुक्त मनप्रीत सिंह ने बताया कि पंजाब और राजस्थान में दोहरे मतदाताओं की पहचान की जा रही है। अगर किसी मतदाता का वोटर आई कार्ड दोनों तरफ का पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। अगर किसी का दोहरा वोट बना हुआ है, तो वह मतदान से पहले अपना एक जगह से वोट कटवा ले। बैठक में मुक्तसर के एडीसी (विकास) एचएस सरण, एसडीएम गोपाल सिंह, एसपी इकबाल सिंह, फाजिल्का से एसपी गुरमीत सिंह, अबोहर की एसडीएम पूनम सिंह आदि अधिकारी शामिल हुए।
इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।